देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के अवसर पर प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया है। विश्व पर्यावरण दिवस पर जारी संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार, पॉलीथिनमुक्त उत्तराखंड के लिए संकल्पबद्ध है। आम जनता के सहयोग से ही यह सम्भव है। विश्व पर्यावरण दिवस 2018 की थीम ‘बीट प्लास्टिक पोल्युशन’ है। भारत इस वर्ष के विश्व पर्यावरण दिवस का होस्ट है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि पर्यावरण संरक्षण में उत्तराखण्ड व यहां के निवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। प्रदेश सरकार समृद्ध जैव संसाधनों के संरक्षण के प्रति वचनबद्ध है। उत्तराखण्ड अपनी वन सम्पदा और नदियों के कारण पर्यावरण संरक्षण की मुहिम का ध्वज वाहक है। पर्यावरण संरक्षण में आम जनता की भागीदारी जरूरी है। मुख्यमंत्री ने सरकारी प्रयासों के साथ ही जनता, जन प्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं आदि से अपील की है कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन चेतना जागृत करने और इसके संवर्द्धन के लिए अपना शत-प्रतिशत योगदान दें। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के साथ ही नदी और जल स्रोतों की साफ-सफाई के लिए भी पूरा प्रयास जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में रिस्पना(ऋषिपर्णा) और अल्मोड़ा में कोसी नदी को पुनर्जीवित करने की शुरूआत की गई है। जल संरक्षण के लिए भी विशेष प्रयास किए जा रहे है। रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर भी फोकस किया जा रहा है।]]>
विज्ञापन
Bollywood
Chhaava Tax Free : मध्य प्रदेश के बाद अब गोवा में...
Chhaava Tax Free : विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ मध्य प्रदेश के बाद अब गोवा में भी टैक्स फ्री हो चुकी है। गोवा के...
Business
Rupee : भारतीय रुपया 67 पैसे गिरकर रिकॉर्ड निचले स्तर पर...
Rupee : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कनाडा,मैक्सिको पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने और चीन के उत्पादों पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त कर लगाने के...
Gadgets
Motorola Razr 50D Launch : Motorola Razr 50D स्मार्टफोन IPX8 रेटिंग...
नई दिल्ली। Motorola Razr 50D Launch : जापान की टेलीकॉम कंपनी DOCOMO ने मोटोरोला के नए स्मार्टफोन लॉन्च का एलान किया है। मोटोरोला का...
Sports
Khel Ratna Awards : खेलरत्न की अनुशंसा में मनु भाकर का...
Khel Ratna Awards : दो ओलंपिक पदक जीतने वाली मनु भाकर की इस साल ध्यानचंद खेलरत्न पुरस्कार के लिए उपेक्षा किये जाने की खबरों...
Health
Benefits of drinking hot water: सुबह सुबह गर्म पानी पीने के...
Benefits of drinking hot water: अक्सर लोग कहते है कि सुबह उठकर खाली पेट गर्म पानी पीना चाहिए पर क्या आप जानते है ऐसा...