Yamuna Water Level : 205.50 से बढ़कर 205.76 मीटर पहुंचा यमुना का जलस्तर

190

नई दिल्ली। Yamuna Water Level : राजधानी दिल्ली पर अभी भी बाढ़ का खतरा बरकरार है. रविवार शाम होते होते दिल्ली के कई जलमग्न इलाकों से पानी हटा तो लोगों ने चैन की सांस ली, लेकिन सोमवार सुबह फिर वह हुआ, जिसका डर था. सुबह 6 बजे से ही यमुना नदी का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा. पूर्वी दिल्ली के स्वामी दयानंद अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने जलस्तर बढ़ने से डेंगू, मलेरिया का खतरा बढ़ने की वजह से उन्होंने अस्पताल और वार्ड में मौजूद सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को सुविधाएं व व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर उनके साथ महापौर शैली ओबराय, विधायक राजेंद्र पाल गौतम, पार्षद मोहिनी जीनवाल, कोंडली विधायक कुलदीप कुमार, दिल्ली निगम उपायुक्त ज्ञानेश भारती व अस्पताल प्रबंधन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Opposition Meet : बेंगलुरु में विपक्ष तो दिल्ली में NDA का जमावड़ा

खतरे के निशान से जलस्तर नीचे आने के बाद ही जाएं अपने घर: अतिशी

हरियाणा में कुछ इलाकों में कल हुई भारी बारिश (Yamuna Water Level) की वजह से आज यमुना का जलस्तर थोड़ा बढ़ रहा है। Central Water Commission का अनुमान है कि रात तक 206.1m तक पहुंच सकता है। दिल्ली वालों के लिए इस से खतरा नहीं है। पर राहत कैंप में रह रहे सभी लोगों से अनुरोध है कि वह अभी अपने घर वापस ना जाए। जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आने के बाद ही अपने घरों में वापस जाए।

फरीदाबाद प्रशासन ने कराई बाढ़ में बही सड़क की मरम्मत

यमुना के बढ़े जलस्तर की वजह से मंझावली सहित आसपास के गांव की मुख्य सड़क की मरम्मत शुरू कर दी गई है। बाढ़ के पानी में यह सड़कें बह गई थी और दर्जन भर से अधिक गांव की कनेक्टिविटी थम गई थी। हजारों वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। रविवार रात भर लोक निर्माण विभाग की टीम ने मंझावली से शेखपुर जाने वाले मुख्य रास्ते को दुरुस्त कर दिया है। अब आवागमन शुरू हो गया है।

दिल्ली में फिर बढ़ा यमुना का जलस्तर

दिल्ली में सुबह यमुना का जलस्तर 205.58 मीटर दर्ज किया गया, इससे पहले सुबह आठ बजे 205.50 मीटर जलस्तर दर्ज किया गया था।

गुरुग्राम से दो ट्रेनें कैसिल, कई ने देरी से शुरू किया सफर

गुरुग्राम में वर्षा के कारण थमी ट्रेनें धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही हैं। सोमवार को दो ट्रेनें कैंसिल रहीं। वहीं, गुरुग्राम होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें देरी से चलीं। इससे गुरुग्राम के ट्रेन यात्रियों (Yamuna Water Level) को काफी दिक्कतें हुईं। सोमवार को 14321 बरेली से भुज जाने वाली भुज बरेली एक्सप्रेस कैंसिल रही। इससे पहले इस रूट की कई ट्रेनें कैंसिल थीं। फरुखनगर से दिल्ली सराय रोहिल्ला जाने वाली डीईएमयू भी निरस्त रही। दूसरी ओर गाड़ी संख्या 15715 किशनगंज से अजमेर जाने वाली अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे लेट चली। इसके अलावा गुरुग्राम होकर चलने वाली कई अन्य ट्रेनें भी आधे से एक घंटे की देरी से होकर चलीं।

नोएडा में झमाझम बारिश

औद्योगिक नगरी नोएडा (Yamuna Water Level) में लगातार वर्षा का क्रम जारी है। सुबह से आसमान में काले बादल छाने के बाद नौ बजे वर्षा का क्रम शुरू हुआ। जो अभी तक जारी है। ‌वर्षा के कारण सड़क किनारे पानी रुकने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि वर्षा के कारण मौसम सुहावना होने से गर्मी से राहत मिली है।

फिर बढ़ा यमुना का जलस्तर

दिल्ली में यमुना के जलस्तर में सुबह सात बजे मामूली बढ़ोतरी के बाद आठ बजे फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सुबह आठ बजे जलस्तर 205.50 मीटर दर्ज किया गया है।

हर घंटे हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा जा रहा है पानी

सोमवार सुबह में यमुना का जलस्तर घटकर 205.45 मीटर पर आ गया था। इसके एक घंटे बाद सुबह सात बजे जलस्तर 205.48 हो गया। शाम छह से आठ बजे के बीच जलस्तर घटकर 205.22 मीटर पहुंचने की संभावनाएं हैं। हथिनीकुंड बैराज से अभी हर घंटे 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

यमुना का जलस्तर में फिर से बढ़ोतरी

यमुना के जलस्तर में फिर से मामूली बढ़ोतरी सुबह सात बजे जलस्तर 205.48 मीटर रिकॉर्ड किया गया है। आज सुबह 7 बजे से पहले तीन घंटे तक जलस्तर 205.45 मीटर था।

Uttrakhand Heavy Rain : CM ने समस्त मंत्रीगणों को अपने जनपदों में प्रवास के दिए निर्देश

 

Leave a Reply