मॉर्निंग ड्यूटी पर बस से जा रहे थे कर्मचारी, रास्ते में बस और ट्रक की भिड़ंत, 50 कर्मचारी घायल

1128

नोएडा: दिल्ली से सटे नोेएडा में शनिवार तड़के उस समय एक दर्दनाक हादसा हो गया जब एक तेज रफ्तार बस और ट्रक की आपस में जबरदस्त भिडंत हो गई। वही बस में सवार 50 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। यह घटना सुबह करीब 5.30 बजे नोएडा सेक्टर 88 में घटी। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें: ओडिशा में फानी तूफान का कहर जारी, तीन महिलाओं की मौत, जनजीवन अस्त-व्यस्त

जानकारी के अनुसार दिल्ली से नोएडा की तरफ मदरसन कंपनी की बस में बैठे ऑफिस के कर्मचारी मॉर्निंग ड्यूटी पर जा रहे थे। तेज गति होने के कारण बस और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत के बाद बस में बैठे 50 से अधिक कर्मचारी घायल हो गए। इनमें से करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। कुछ लोगों को वहीं के अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि बाकियों को नोएडा के सेक्टर 27 कैलाश हॉस्पिटल में भी कराया गया।