रिपोर्ट … page3news.co.in देहरादून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एफआरआई मैदान, देहरादून में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुनियाभर के योग प्रेमियों को चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि मां गंगा की इस भूमि पर, जहां चारधाम स्थित हैं, जहां आदि शंकराचार्य आए, जहां स्वामी विवेकानंद कई बार आए, वहां योग दिवस पर हम सभी का इस तरह एकत्रित होना, किसी सौभाग्य से कम नहीं। उत्तराखंड तो वैसे भी अनेक दशकों से योग का मुख्य केंद्र रहा है। यहां के ये पर्वत स्वतः ही योग और आयुर्वेद के लिए प्रेरित करते हैं। सामान्य से सामान्य नागरिक भी जब इस धरती पर आता है, तो उसे एक अलग तरह की, एक दिव्य अनुभूति होती है। इस पावन धरा में अद्भुत स्फूर्ति है, स्पंदन है, सम्मोहन है। प्रधानमंत्री जी ने कहा कि सभी भारतीयों के लिए गौरव की बात है कि आज उगते सूर्य के साथ जैस-जैसे सूरज अपनी यात्रा करेगा, वहाँ-वहाँ लोग योग से सूर्य का स्वागत हो रहा है। देहरादून से लेकर डबलिन तक, शंघाई से लेकर शिकागो तक, जकार्ता से लेकर जोहान्सबर्ग तक विश्व योगमय है। हिमालय के हजारों फीट ऊंचे पर्वत हों या फिर धूप से तपता रेगिस्तान, योग हर परिस्थिति में, हर जीवन को समृद्ध कर रहा है। व्यक्तियों के बीच समाज के बीच देशों के बीच बिखराव को योग जोड़ने का काम करता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब यूनाइटेड नेशन्स में योग के लिए प्रस्ताव रखा तो, यह पहला ऐसा प्रस्ताव था जिसको दुनिया के सर्वाधिक देशों ने कॉस्पान्सर किया। ये पहला ऐसा प्रस्ताव था जो जब यूनाइटेड नेशन्स के इतिहास में सबसे कम समय में स्वीकृत हुआ। आज विश्व का हर नागरिक, विश्व का हर देश योग को अपना मानने लगा है और अब हिन्दुस्तान के लोगों के लिए एक बहुत बड़ा संदेश है कि हम उस महान विरासत के धनी है, हम उन महान परम्परा की विरासत को संजोय हुए है। आज योग ने सिद्ध कर दिया है कि हिन्दुस्तान ने फिर से एक बार योग के सामर्थ्य से दुनिया को जोड़ दिया है। योग ने दुनिया को वैलनेस का रास्ता दिखाया है। यही वजह है कि दुनिया भर में योग की स्वीकार्यता इतनी तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि जो लोग योग के साथ जुड़े हैं, वो नियमितता लाएं और जो अब भी योग से नहीं जुड़ पाएं हैं, वो एक बार प्रयास जरूर करें। योग के बढ़ते प्रसार ने विश्व को भारत के और भारत को विश्व के ज्यादा निकट ला दिया है। हम सभी के निरंतर प्रयासों से आज योग को दुनिया में जो स्थान मिला है, वो समय के साथ और मजबूत होगा। स्वस्थ और खुशहाल मानवता के लिए, योग के बारे में समझ को और अधिक विकसित बनाना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने योग की इस कार्ययोजना के लिए उत्तराखण्ड सरकार का आभार भी व्यक्त किया।
विज्ञापन
Bollywood
Ram Gopal Varma : चेक बाउंस मामले में राम गोपाल वर्मा...
Ram Gopal Varma : मशहूर फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा को मुंबई की एक अदालत ने लंबे समय से चल रहे चेक बाउंस मामले...
Business
Rupee : भारतीय रुपया 67 पैसे गिरकर रिकॉर्ड निचले स्तर पर...
Rupee : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कनाडा,मैक्सिको पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने और चीन के उत्पादों पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त कर लगाने के...
Gadgets
Motorola Razr 50D Launch : Motorola Razr 50D स्मार्टफोन IPX8 रेटिंग...
नई दिल्ली। Motorola Razr 50D Launch : जापान की टेलीकॉम कंपनी DOCOMO ने मोटोरोला के नए स्मार्टफोन लॉन्च का एलान किया है। मोटोरोला का...
Sports
Khel Ratna Awards : खेलरत्न की अनुशंसा में मनु भाकर का...
Khel Ratna Awards : दो ओलंपिक पदक जीतने वाली मनु भाकर की इस साल ध्यानचंद खेलरत्न पुरस्कार के लिए उपेक्षा किये जाने की खबरों...
Health
Benefits of drinking hot water: सुबह सुबह गर्म पानी पीने के...
Benefits of drinking hot water: अक्सर लोग कहते है कि सुबह उठकर खाली पेट गर्म पानी पीना चाहिए पर क्या आप जानते है ऐसा...