दून में संडे को महिलाओं के लिए निशुल्क वाहन सेवा

1401
video

यातायात निदेशक केवल खुराना ने बताया कि महिलाओं ने संडे स्पेशल रहेगा। रविवार को शहर में शॉपिंग, घूमने या अन्य काम से जा रही महिलाओं को पुलिस निशुल्क पिक एंड ड्राप सुविधा उपलब्ध कराएगी। यातायात निदेशालय की सुखद योजना के तहत सुबह दस से रात दस बजे तक शहर में ये सुविधा उपलब्ध रहेगी।

विक्रम व टाटा मैजिक 30 जगह पर रहेंगे उपलब्ध

शहर में 30 जगह पर विक्रम व टाटा मैजिक उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि इन वाहनों के आगे सुखद बोर्ड लगा रहेगा। ये वाहन जरूरतमंद महिलाएं और लड़कियों को उनकी जरूरत के हिसाब से उनके गंतव्य तक पहुंचाएंगी। इसके अलावा सीपीयू कर्मी भी इन चैराहों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे। महिलाएं या लड़कियां 8755721002 या 100 नंबर कॉल कर इस सेवा का लाभ ले सकती हैं।

निदेशक यातायात डीआईजी केवल खुराना का कहना है कि महिलाओं को सुरक्षित सफर के लिए ये सेवा शुरू की गई है। हर माह के अंतिम रविवार को महिलाएं शहर के प्रमुख चैहारों पर निशुल्क वाहन सेवा का लाभ उठा सकती हैं। उन्हें घर से ले जाने और छोड़ने के लिए 30 वाहन लगाए गए हैं।

इन चौराहों पर मिलेगी सेवा

आईएसबीटी, घंटाघर, जाखन, डायवर्जन, ओरिएंट चौक, दून क्लब, सर्वे चौक, दिलाराम चौक, बिन्दाल, एफआरआई, गढीकैन्ट, आराघर, रिस्पना, धर्मपुर, एमकेपी, बल्लीवाला, सहस्त्रधारा क्रासिंग, आईटी पार्क, पुलिया नंबर 6, जोगीवाला चौक, कारगी चौक, प्रिंस चौक, निरंजनपुर मंडी।

video

Leave a Reply