Hemant Soren Oath Ceremony : हेमंत सोरेन तीसरी बार बने झारखंड के मुख्यमंत्री

5

Hemant Soren Oath Ceremony :  हेमंत सोरेन राजभवन पहुंचे। राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का आमंत्रण दे दिया है। हेमंत सोरेन के साथ उनकी मंत्रिपरिषद के सदस्य भी शपथ ले सकते हैं।

Hathras Stampede : हाथरस भगदड़ मामले में आयोजन समिति के छह लोग गिरफ्तार

हेमंत सोरेन तीसरी बार बने झारखंड के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

हेमंत सोरेन तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्हें राज्यपाल ने शपथ दिलाई। इस तरह से वह झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री बन गए। इस अवसर पर हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन, माता रूपी सोरेन, कांग्रेस, झामुमो और राजद के प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

राष्ट्रगान के साथ शपथ ग्रहण समारोह शुरू

राष्ट्रगान के साथ शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो गया है। हेमंत सोरेन ने 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है।

झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन भी पहुंचे राजभवन (Hemant Soren Oath Ceremony)

झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन भी राजभवन पहुंचे हैं। वह हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे।

हेमंत सोरेन पहुंचे राजभवन, थोड़ी देर में लेंगे CM पद की शपथ

हेमंत सोरेन राजभवन पहुंच गए हैं। वह थोड़ी देर में झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ कई दिग्गज नेता भी मौजूद हैं।

हेमंत सोरेन का भाजपा पर निशाना

हेमंत सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रतिद्वंद्वियों द्वारा रची गई लोकतंत्र विरोधी साजिश का अंत शुरू हो गया है।

तीसरी बार CM पद की शपथलेंगे हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। तथाकथित जमीन घोटाले मामले में जेल जाने के बाद चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया गया था।

हेमंत सोरेन शाम 5 बजे लेंगे CM पद की शपथ

जमीन घोटाले में कोर्ट से जमानत मिलने के बाद हेमंत सोरेन फिर से सियासी पारी खेलने जा रहे हैं। वह आज शाम 5 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Team India Meet PM Modi : टीम इंडिया ने पीएम मोदी से की मुलाकात; खूब लगे हंसी-ठहाके

Leave a Reply