Modi Cabinet : असम और त्रिपुरा में सड़क परियोजनाओं पर बीस हजार करोड़ खर्च होंगे

108
video

नई दिल्ली। Modi Cabinet :  केंद्र की मोदी सरकार ने बुधवार को कैबिनेट मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कांफ्रेंस करके कैबिनेट में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने सड़क और परिवहन मंत्रालय से जुड़े निर्णय के बारे में बताते हुए कहा कि त्रिपुरा और असम में सड़क निर्माण को लेकर फैसला किया गया है।

Amit Shah : गृह मंत्रालय का एक्शन, मुस्लिम लीग जम्मू-कश्मीर पर प्रतिबंध

उन्होंने कहा, “सड़क और परिवहन मंत्रालय से जुड़े निर्णय लिए गए हैं जो त्रिपुरा और असम के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। खोवाई से हरिना तक सड़क बनाने के काम को मंजूरी दी गई है। इस परियोजना के ऊपर 20,487 करोड़ रुपये खर्च होंगे, इस काम को 25 महीने में पूरा किया जाएगा।”

असम और त्रिपुरा के बीच में परिवहन और आसान होगा (Modi Cabinet)

ठाकुर ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर असम और त्रिपुरा के बीच में परिवहन और आसान हो जाएगा। ये उत्तर त्रिपुरा को दक्षिण त्रिपुरा से जोड़ने का प्रयास है।

जापान की कंपनी 1511 करोड़ रुपये का लोन देगी

उन्होंने बताया कि त्रिपुरा में खोवाई से हरिना तक सड़क बनाने के लिए साल 2015 में घोषणा की गई थी। इस सड़क को बनाने का काम तेजी से चल रहा है। इस परियोजना में जापान की कंपनी 1511 करोड़ रुपये लोन के रूप में देगी। इसमें ऊत्तर त्रिपुरा को दक्षिण त्रिपुरा को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Covid Cases In India : भारत में कोरोना के 529 नए मामले में आए सामने

video

Leave a Reply