![video](https://page3news.in/wp-content/uploads/2024/07/jal-sanrakshan_02-july-mp4-1.jpg)
नई दिल्ली। Monsoon Session : केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार को संसद के मानसून सत्र की घोषणा की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा।
UP Politics : मुख्यमंत्री योगी प्रयागराज में गरजे, भय मुक्त प्रदेश का दिया संदेश
23 दिन तक चलेगा मानसून सत्र कुल 17 बैठकें होंगी
केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि 23 दिन तक चलने वाले इस सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी। उन्होंने सभी पार्टियों से सत्र के दौरान संसद के विधायी और अन्य काम-काज में रचनात्मक योगदान देने की अपील की।
संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू
संसद का मानसून सत्र (Monsoon Session) 20 जुलाई से शुरू होगा और 11 अगस्त तक चलेगा। सभी दलों से मानसून सत्र के दौरान विधायी व्यवसाय और अन्य विषयों पर सार्थक चर्चा में योगदान देने का आग्रह करता हूं।
UCC बिल हो सकता है पेश
बता दें कि मानसून सत्र में कई अहम बिल पेश हो सकते हैं। इनमें यूसीसी भी शामिल हो सकता है। इस पर पूरे देश की नजर हैं। कुछ दिनों पहले पीएम मोदी ने यूसीसी की वकालत की थी। पूरे देश में यूसीसी को लेकर राजनीति गर्म है।
Uniform Civil Code : समिति कब सौंपेगी उत्तराखंड सरकार को UCC ड्राफ्ट ?
![video](https://page3news.in/wp-content/uploads/2024/07/mahila-samagr-2-mnt-mp4-1.jpg)