Uttarakhand Gaurav Award: पांच विभूतियों को मिलेगा उत्तराखंड गौरव पुरस्कार, तीन को मरणोपरांत

415
Uttarakhand Gaurav Award
video

Uttarakhand Gaurav Award : देहरादून, 7 नवंबर उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार 2022 की घोषणा कर दी है।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और गीतकार प्रसून जोशी समेत उत्तराखंड के पांच प्रतिष्ठित लोगों को इस साल के उत्तराखंड गौरव सम्मान से नवाजा जाएगा।

डोभाल के अलावा पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, दिवंगत कवि और लेखक गिरीश चंद्र तिवारी और दिवंगत पत्रकार वीरेन डंगवाल को मरणोपरांत पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

एक सरकारी आदेश में प्रभारी सचिव सचिवालय प्रशासन विनोद कुमार सुमन के मुताबिक कहा गया है। जोशी केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं। उन्हें यह पुरस्कार 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर प्रदान किया जाएगा।

2021 में स्थापित, उत्तराखंड गौरव सम्मान उत्तराखंड रत्न के अलावा दो सर्वोच्च राज्य स्तरीय नागरिक पुरस्कारों में से एक है।

Uttarakhand Gaurav Award: 2021 में इनके नामों की हुई थी घोषणा

उत्तराखंड गौरव सम्मान के लिए पिछले साल पर्यावरण के क्षेत्र में डॉ.अनिल जोशी, साहसिक खेल के लिए बछेंद्री पाल, संस्कृति के लिए लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी, साहित्य के क्षेत्र में रस्किन बांड के नाम की घोषणा हुई थी।

जबकि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी को मरणोपरांत इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया था। लेकिन पिछल साल कार्यक्रम आयोजित न होने के चलते इन विभूतियों को भी इस साल सम्मानित किया जाएगा।

video

Leave a Reply