PM Modi Japan Visit: आज जापान जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी

324
video

नई दिल्ली। PM Modi Japan Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) जापान दौरे पर जाएंगे। वह आज ही जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार (Shino Abe State Funeral) में शामिल होने के लिए रवाना होंगे। प्रधानमंत्री बुडोकन में राजकीय अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होंगे, जिसके बाद टोक्यो के अकासाका पैलेस में अभिवादन का अवसर होगा। विदेश सचिव विनय क्वात्रा (Foreign Secretary Vinay Kwatra) ने यह जानकारी दी।

Ankita Murder Case : मेरठ में मिली वनन्‍तरा रिसॉर्ट से लापता बताई जा रही प्रियंका

शिंजो आबे की पत्नी से करेंगे मुलाकात

विदेश सचिव ने बताया, ‘इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री जापान के पीएम किशिदा और शिंजो आबे की पत्नी से भी मुलाकात करेंगे। हम समझते हैं कि 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों सहित 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के कल राजकीय अंतिम संस्कार में भाग लेने की उम्मीद है।

आबे को महान चैंपियन मानते थे पीएम मोदी (PM Modi Japan Visit)

उन्होंने बताया, पीएम मोदी की यात्रा उनके लिए पूर्व प्रधानमंत्री आबे की स्मृति को सम्मानित करने का एक अवसर होगा, जिन्हें वे भारत-जापान संबंधों के एक प्रिय मित्र और महान चैंपियन मानते थे। पीएम मोदी और पीएम आबे ने एक दशक से अधिक समय में अपनी कई बातचीत के माध्यम से विश्वास और दोस्ती का एक व्यक्तिगत बंधन विकसित किया था।

8 जुलाई को आबे की हत्या

बता दें, जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की 8 जुलाई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस दौरान वे एक रैली को संबोधित कर रहे थे। आबे की हत्या के बाद भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया था।पीएम मोदी ने उनके निधन पर दुख जताते हुए कहा था कि आबे के निधन से जापान और दुनिया ने एक महान दूरदर्शी नेता को खो दिया है और मैंने एक प्रिय मित्र खोया है।

Navratri 2022 : देवभूमि में माता रानी के साधना पर्व की धूम

video

Leave a Reply