कांग्रेस के कल्चर ने उत्तराखंड को तबाह कर दिया

1360
video

रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऊधमसिंहनगर जिले के अंतर्गत रुद्रपुर में चुनावी रैली को गढ़वाली में संबोधन शुरू किया। मोदी ने गढ़वाली में कहा, उत्तराखंड के भाई बहनों तैं मेरू सादर नमस्कार। देवभूमि के करोड़ो लोगों का आशीर्वाद मेरे साथ छ। कहा, 2019 के चुनाव में हम लोग विकास के मुद्दे को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। याद दिलाना चाहूंगा। हमारे देश के सैनिकों को जिस प्रकार से अपमानित दिखाया जा रहा है, नीचा दिखाने का प्रयास हो रहा है। अपशब्द बोलने की हिम्मत की जा रही है। ये उत्तराखंड वीरों की बलिदानियों की भूमि है। ऐसी भूमि पर देश के चैकीदार को आशीर्वाद देने के लिए इतने सारे चैकीदार एकसाथ निकल पड़े हैं। नारे लगवाए मैं भी…. जनता ने बोला चैकीदार हूं।

उधमसिंह नगर आया तो उधमसिंह को नमन करता हूं

मोदी ने कहा कि, उधमसिंह नगर आया तो उधमसिंह को नमन करता हूं। गुरु नानकजी के पग यहां पड़े ऐसी मिट्टी को प्रणाम। वाजपेयीजी ने जो सपना देखा था, वो साकार होता दिख रहा है। इस क्षेत्र के विकास के लिए अलग-अलग प्रांत के लोगों ने जो सहयोग किया है, वो भारत के लिए गर्व की बात है। हम विकास को नई ऊंचाई पर ले जा सकते हैं।

कांग्रेस के कल्चर ने उत्तराखंड को तबाह कर दिया

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि, पुराने साथियों ने उत्तराखंड के हर उतार चढ़ाव देखे। हर सरकार के कामकाज देखे। 2014 से पहले केंद्र सरकार 2017 से पहले उत्तराखंड की सरकार के कामकाज भी देखे। इससे आप भी भलिभांति परिचित हैं। सड़कों के अभाव में बागवानी और खेती दयनीय थी। इसी कारण उत्तराखंड की कड़वी सच्चाई पलायन को कोई नकार नहीं सकता। याद करिए उत्तराखंड की पहचान घोटालों से क्या हो गई थी। कभी राहत, आबकारी, खनन घोटाला। कांग्रेस के कल्चर ने उत्तराखंड को तबाह कर दिया था।

video

Leave a Reply