सामाजिक रीति-रिवाजों के महत्व को बचाए:मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह

1041
video

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को ’लोहड़ी’ पर्व की बधाई दी है। लोहड़ी पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि नई फसल के उपलक्ष में मनाये जाने वाला यह पर्व किसानों के लिए भी उल्लास का अवसर होता है तथा यह पर्व हम सभी में नई ऊर्जा का संचार करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पर्व पर हमें अपने संस्कृतिक मूल्यों तथा सामाजिक रीति-रिवाजों के महत्व को बचाए रखने पर ध्यान देना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपसी भाईचारे एवं सद्भाव का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व खुशहाली लाए।

video

Leave a Reply