प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट, अफसरों ने परखी सुरक्षा तैयारियां

1102
video

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एलबीएसएनएए मसूरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट है। अपर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने ड्यूटी में नियुक्त किए गए पुलिस बल की ब्रीफिंग की। अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना, पुलिस उप महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र, जिलाधिकारी देहरादून, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने ड्यूटी में लगने वाले पुलिस बल को निर्देशित किया।
पुलिस महानिदेशक ने वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान निर्धारित समय से तीन घंटे पहले अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचने के अधिकारियों को निर्देश दिए। ड्यूटी स्थल व उसके आसपास के स्थान को भली-भांति चेक कर लिया जाए। जिन कर्मचारियो की डयूटी रात्रि में है उन्हे गर्म कपडे साथ लाने के लिए बताया गया, कोई भी संदिग्ध वस्तु मिलने पर उसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारी गणों को दी जाए। वीवीआईपी से मिलने वाले व्यक्तियों पर भी सुरक्षा की दृष्टि से कड़ी नजर रखी जाए। नोडल पुलिस अधिकारी अपने साथ वर्दी एवं सादे में लगने वाले समस्त पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की पहचान कर उनके ड्यूटी कार्ड चेक कर लें कर्मियों को निर्देशित किया गया कि ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का बिल्कुल इस्तेमाल ना किया जाए एवं ना ही बिना बताए अपने ड्यूटी प्वाइंट को छोड़ा जाए। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी-कर्मचारी के विरुद्ध कडी कार्रवाई की जाएगी।

पीएम की ड्यूटी में पुलिस बल

– पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक – 12
– अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक – 22
– निरीक्षक, थानाध्यक्ष – 25
– उपनिरीक्षक – 130
– महिला उपनिरीक्षक- 05
– मुख्य आरक्षी- 58
– आरक्षी- 582
– महिला आरक्षी- 41
– ट्रेफिक पुलिस- उपनिरीक्षक -08, हेड कांस्टेबल – 10, कांस्टेबली – 33
– सशस्त्र पुलिस, हेड कांस्टेबल – 9, कांस्टेबल – 54
– पीएसी- 8 कंपनी 1 सेक्शन
– फायर सर्विस- 4 यूनिट
– टियर गैस – 02
– आरटी – 24

video

Leave a Reply