रिपोर्ट … page3news.co.in देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पुलिस लाइन देहरादून में उत्तराखण्ड पुलिस दल के माउण्ट एवरेस्ट पर्वतारोहण अभियान, 2018 के सफल आरोहण के बाद ‘फ्लैग-इन समारोह’ में माउण्ट एवरेस्ट पर्वतारोहण पर गये पुलिस दल को पांच लाख रूपये स्वीकृत किए। 6 आरक्षियों को दी जायेगी मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नति व एक निरीक्षण तथा एक मिनी फायरमैन को वेतन वृद्धि। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस दल के माउण्ट एवरेस्ट पर्वतारोहण अभियान, 2018 के सफल आरोहण उपरान्त ‘फ्लैग-इन समारोह’ में की घोषणा। मुख्यमंत्री ने माउंट एवरेस्ट पर्वतारोहण के लिए गये उत्तराखण्ड पुलिस के 15 सदस्यों के दल को मुख्यमंत्री ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। माउंट एवरेस्ट पर उत्तराखण्ड पुलिस दल के जिन 8 सदस्यों ने सफलतापूर्वक आरोहण किया उनमें से 6 आरक्षी, एक निरीक्षक तथा एक मिनी फायरमैन शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने इन 6 आरक्षियों को मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नति एवं निरीक्षक तथा मिनी फायरमैन को एक-एक वैयक्तिक वेतन वृद्धि की घोषणा की। माउंट एवरेस्ट आरोहण के लिए गये दल को पांच लाख रूपये देने की घोषणा भी की। जिन आरक्षियों को पदोन्नति दी जायेगी उनमें विजेन्द्र प्रसाद काला, मनोज जोशी, सूर्यकान्त उनियाल, विजेन्द्र कुडि़याल, प्रवीण सिंह, योगेश रावत शामिल हैं। निरीक्षक संजय उप्रेती एवं मिनी फायरमैन रवि चौहान को वेतन वृद्धि दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस दल ने माउंट एवरेस्ट पर सफल आरोहण कर एक ऐतिहासिक कार्य किया है। उत्तराखण्ड पुलिस का दल देश का ऐसा पहला पुलिस दल है, जिसने माउंट एवरेस्ट पर सफल आरोहण किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को अनुभवी और हिम्मत वाले जवानों की हमेशा आवश्यकता रहेगी। इस तरह के अभियानों में प्रतिभाग कर जवानों का हौसला बढ़ता है और नये अनुभव प्राप्त होते हैं। इस तरह के अभियान समय-समय पर चलाने जरूरी हैं। उत्तराखण्ड पर्वतीय राज्य होने के साथ ही आपदा के दृष्टि से संवेदनशील राज्य है। राज्य में आपदा प्रबन्धन के लिए तकनीक के विकास के साथ ही प्रशिक्षित लोगों का होना जरूरी है। इसके लिए राज्य सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने कहा जवानों के दृढ़ निश्चय एवं आत्मविश्वास की वजह से अभियान सफल रहा। उत्तराखण्ड में कार्य करने के लिए अपार सम्भावनाएं हैं, यहां के लोगों में बहुत क्षमता है। पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी ने कहा कि सीमित संसाधन होने के बावजूद भी उत्तराखण्ड पुलिस दल ने दुनिया की सबसे ऊँची चोटी पर आरोहण कर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड पुलिस का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि ऐसे साहसिक अभियान के बाद जवानों को जो अनुभव प्राप्त हुए हैं, उससे निश्चित रूप से भविष्य में फायदा होगा। इस अवसर पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव गृह आनन्द वर्द्धन, सचिव वित्त अमित नेगी, अपर पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार, आर.एस. मीणा, माउंट एवरेस्ट पर्वतारोहण दल के लीडर संजय गुंज्याल, डिप्टी लीडर नवनीत सिंह आदि उपस्थित थे।]]>
Bollywood
Money Laundering : शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर ED का...
Money Laundering : गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। ईडी...
Business
Patanjali Ads Case : सुप्रीम कोर्ट का निर्देश रामदेव और बालकृष्ण...
Patanjali Ads Case : मंगलवार को योग गुरु रामदेव और बालकृष्ण को उच्चतम न्यायालय ने भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने...
Gadgets
Sports
T20 World Cup 2024 : भारत के टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड...
नई दिल्ली। T20 World Cup 2024 : मंगलवार को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारत की 15 सदस्यीय स्क्वाड का एलान हो गया...
Health
Benefits of drinking hot water: सुबह सुबह गर्म पानी पीने के...
Benefits of drinking hot water: अक्सर लोग कहते है कि सुबह उठकर खाली पेट गर्म पानी पीना चाहिए पर क्या आप जानते है ऐसा...