NEET 2024 : नीट पेपरलीक केस में परीक्षार्थी का कबूलनामा कहा- पेपर देकर रात भर रटवाया

7

NEET 2024 :  नीट यूजी 2024 पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बिहार के अनुराग यादव का कबूलनामा सामने आया है। उसने स्पष्ट कहा कि उसके फूफा सिकंदर प्रसाद यादवेंदु ने ही उसे कोटा से पटना बुलाया था। कहा था कि परीक्षा में सब सेटिंग हो चुका है। इसके बाद चार मई की रात पटना के एक रेस्ट हाउस में अमित आनंद और नीतीश कुमार के पास मुझे छोड़ दिया। इनलोगों ने मुझे नीट के परीक्षा का प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिका दिया। रात भर में पेपर रटवाया गया।

Uttarakhand Weather : देहरादून में बारिश ने दी दस्तक; लोगों ने ली राहत की सांस

सिकंदर यादवेंदु ही है अनुराग का फूफा

अनुराग ने यह भी खुलासा किया कि अगले दिन जब मैं परीक्षा देने सेंटर पर पहुंचा तो प्रश्न देखकर दंग रह गया। सभी प्रश्न वही थे जो रात में मैंने पढ़ा था। इसके बाद पुलिस ने अनुराग को गिरफ्तार कर लिया था। अनुराग के कबूलनामे के बाद यह स्पष्ट हो गया कि बिहार में पेपरलीक हुआ था।

बता दें कि नीट पेपरलीक केस (NEET 2024) में जूनियर इंजीनियर सिकंदर प्रसाद यादवेंदु को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गेस्ट हाउस की इंट्री रजिस्टर में जिस अनुराग यादव का नाम दर्ज है, ये वही शख्स है। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने पहले ही सिकंदर प्रसाद यादवेंदु को तेजस्वी प्रसाद यादव के निजी सचिव प्रीतम का करीबी बता चुके हैं। इतना ही नहीं पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने दावा किया है कि पेपर लीक केस के आरोपियों के संबंध राजद के टॉप थ्री लोगों से है।

अब तक चार परीक्षार्थियों को पुलिस किया गिरफ्तार

आर्थिक अपराध इकाई के डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लों का कहना है कि अब तक की छानबीन में सॉल्वर गैंग के पास 13 परीक्षार्थियों के रोल कोड मिले थे। इनमें से चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। बाकी 9 परीक्षार्थियों के बारे में जानकारी के लिए EOU ने परीक्षा का संचालन करने वाली एजेंसी NTA से जानकारी मांगी थी। जानकारी मिलने के बाद उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। आर्थिक अपराध इकाई के डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लों का कहना है कि सभी अभ्यर्थी बिहार के अलग-अलग जिलों से हैं।

CM Arvind Kejriwal : सीएम केजरीवाल की अदालत ने बढ़ाई न्यायिक हिरासत

Leave a Reply