Kisan Andolan 200 Days : किसान आंदोलन के 200 दिन, विनेश फोगाट का शंभू बॉर्डर पर सम्मान

1

चंडीगढ़ : Kisan Andolan 200 Days  शनिवार को विनेश फोगाट को शंभू बॉर्डर पर किसानों द्वारा सम्मानित किया गया। किसानों ने अपने आंदोलन के 200 दिन पूर होने एक कार्यक्रम में रखा था। इस कार्यक्रम में विनेश फोगाट को सम्मानित करने का फैसला लिया गया था। किसानों से सम्मान मिलने के बाद विनेश ने उनके जोश की तारीफ की, साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा।

Tehri News : मुख्यमंत्री धामी ने कांगुड़ा नागराज मंदिर पुनर्स्थापना जागरण समारोह में किया प्रतिभाग

किसानों को संबोधितक विनेश फोगाट ने कह कि आज आप लोगों को यहां बैठे 200 दिन हो गए, लेकिन आप लोगों का जोश पहले दिन जैसा ही है। आपकी बेटी आपके साथ है। मैं सरकार को कहती हूं कि देश के लोग हक की आवाज उठाते हैं तो हर बार यह पॉलिटिकल नहीं होता। इसे किसी धर्म से नहीं जोड़ना चाहिए। बता दें कि विनेश फोगाट को खनौरी बॉर्डर पर भी सम्मानित किया जाएगा।

किसान देश को चलाते हैं

विनेश ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि200 दिन हो गए हैं जब से वे यहां बैठे हैं। यह देखकर दुख होता है। वे सभी इस देश के नागरिक हैं। किसान देश को चलाते हैं। उनके बिना कुछ भी संभव नहीं है, एथलीट भी नहीं – अगर वे हमें खाना नहीं खिलाएंगे, तो हम प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएंगे।

कई बार हम असहाय होते हैं और कुछ नहीं कर पाते हैं, हम इतने बड़े स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, लेकिन हम अपने परिवार के लिए कुछ नहीं कर पाते हैं, भले ही हम उन्हें दुखी देखते हों। मैं सरकार से आग्रह करती हूं कि उन्हें सुनना चाहिए। उन्होंने पिछली बार अपनी गलती स्वीकार की थी, उन्हें अपने वादे पूरे करने चाहिए। अगर लोग इस तरह सड़कों पर बैठे रहेंगे तो देश आगे नहीं बढ़ेगा।

Assam CM on Jumma Break : असम सरकार का बड़ा फैसला; जुम्मा ब्रेक पर लगी रोक

video

video

video

Leave a Reply