केजरीवाल सरकार को नींद से जगाने के लिए सड़क पर उतरेंगे भाजपा कार्यकर्ता

1055
video

राजधानी के पेयजल संकट पर मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है। इस कड़ी में दिल्ली में सत्तासीन केजरीवाल सरकार को गहरी नींद से जगाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंग। इसकी शुरुआत शुक्रवार से पश्चिमी दिल्ली के सुभाष नगर से की जाएगी।

वहीं पानी किल्लत को लेकर दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है। मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली के लोग बिल देकर पानी लेना चाहते हैं, लेकिन निःशुल्क पानी देने का वादा करके सत्ता में आई आम आदमी पार्टी की सरकार पानी देने में विफल साबित हुई है। लोग पानी के लिए तरस रहे हैं।

दिल्ली भाजपा कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए मनोज तिवारी ने कहा किपानी प्रत्येक व्यक्ति मौलिक अधिकार भी है। लेकिन, सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था, जनस्वास्थ्य सेवाएं, वाई-फाई जैसे मुद्दों पर फेल केजरीवाल सरकार की अकर्मण्यता के चलते दिल्लीवासियों के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया है। यह हालात तब हैं, जब जल विभाग का कामकाज खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल देख रहे हैं।

दिल्ली देहात, झुग्गियों एवं पुनर्वास बस्तियों के लोग टैंकर पर निर्भर हैं। यदि कहीं पानी की आपूर्ति हो भी रही है तो पानी इतना दूषित है कि उसका घर के कामकाज के लिए भी उपयोग नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मध्य दिल्ली के पटेल नगर, पहाड़गंज हो या दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार, कालकाजी, बिजवासन या फिर उत्तरी-पूर्वी दिल्ली के वजीराबाद, मॉडल टाउन, जहांगीरपुरी, बुराड़ी, करावल नगर व मुस्तफाबाद हर जगह पेयजल किल्लत से लोग परेशान हैं।

मजदूरों के साथ अन्याय कर रही है ‘आप’ सरकार

मनोज तिवारी ने कहा कि जहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मजदूर दिवस पर मजदूरों के लिए बड़ी-बड़ी बातें कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ उन्हीं की सरकार के मंत्री सोशल मीडिया के जरिये लोगों तक अपनी मांग पहुंचाने की कोशिश करने वाले अस्थायी कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के आदेश दे रहे थे।

मनोज तिवारी ने कहा कि परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने ।।च् सरकार के दोहरे रवैये पर मुहर लगाने के लिए सर जारी किया है। इसके अनुसार जो अस्थायी कर्मचारी स्थायी होने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट करेगा तो उसे नौकरी से निकाल दिया जाएगा।

video

Leave a Reply