![video](https://page3news.in/wp-content/uploads/2024/07/jal-sanrakshan_02-july-mp4-1.jpg)
रुड़की में जूता शोरूम के कर्मचारी को बदमाशों ने गोली मारकर हजारों रुपए लूट लिए। घटना के बाद बदमाश हवा में पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए। घायल कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंग नहर कोतवाली क्षेत्र के मालवीय चैक के पास जूतों का शोरूम है, जिसमें नीरज नाम का एक कर्मचारी काम करता है। नीरज मालवीय चैक के पास ही किराए के मकान में रहता है।
रविवार रात करीब 10ः15 बजे शोरूम बंद करने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच दो बाइक सवार नकाबपोश शोरूम के अंदर घुस गए और पिस्टल निकालकर कर्मचारी को गोली मार दी। गोली नीरज के पेट में लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद बदमाशों ने शोरूम से हजारों रुपए की नकदी लूट ली। सूचना और पहुची गनगहर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया।
एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि घायल कर्मचारी को देहरादून के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। मामले में शोरूम के मैनेजर जितेंद्र की ओर से गंगनहर कोतवाली में तहरीर दी गई। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर गंगनहर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि कुछ संदिग्ध वाहनों को चिन्हित किया गया है। लूटपाट करने वाले बदमाश बाहरी थे। बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।
फोन पर बात करते हुए मारी गोली
घटना के समय कर्मचारी नीरज मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। बदमाशों को लगा कि कर्मचारी फोन पर किसी को सूचना दे रहा है। इसलिए उन्होंने उसे गोली मार दी। इसके बाद वह तीन जींस, जूते, टीशर्ट और नगदी लेकर फरार हो गए। पुलिस का मानना है कि अगर गोली नहीं चलती तो बदमाश देर तक लूटपाट करते। घटना के समय नीरज और एक अन्य कर्मचारी शोरूम में थे।
![video](https://page3news.in/wp-content/uploads/2024/07/mahila-samagr-2-mnt-mp4-1.jpg)