गैस रिसाव होने से होटल में लगी आग

1164
video

अल्मोड़ा जिले की सोमेश्वर तहसील में गुरुवार की सुबह एक होटल में गैस रिसाव होने के कारण अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों की तत्परता के चलते लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

तहसील मुख्यालय पर स्थित कृष्णा होटल में कारीगर हरीश सिंह रोज की तरह खाना बनाने का काम कर रहा था। अचानक सिलेंडर से गैस का रिसाव हुआ और होटल में आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। आनन फानन में लोग पानी लेकर आग बुझाने की कोशिश करने लगे।

दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

होटल में आग लगने की सूचना फायरब्रिगेड अल्मोड़ा को भी दी गई। लेकिन आग को बढ़ता देख स्थानीय लोग खुद ही आग बुझाने का प्रयास करते रहे। व्यापार संघ अध्यक्ष आनंद बोरा और रवि उपाध्याय ने अपनी पानी की टंकियों से पानी निकालकर लोगों की मदद की। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।

आगजनी की घटना के बाद थानाध्यक्ष संजय गब्र्याल मौके पर पहुंचे और और स्थानीय लोगों की मदद के लिए पुलिस बल तैनात किया। आगजनी की इस घटना में होटल में रखा गया सामान जलकर राख में तब्दील हो गया। होटल स्वामी बिरेंद्र नयाल ने हादसे की सूचना थानाध्यक्ष सोमेश्वर को दी है।

video

Leave a Reply