जनता ने लगाई सरकार के काम पर मुहर: मुख्यमंत्री

987
video

जीत सभी कार्यकर्ताओं के संयुक्त प्रयास का नतीजा वहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने थराली में पार्टी प्रत्याशी मुन्नी देवी के विजयी होने पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने पार्टी के सम्मान को अपना समझकर कार्य किया। यह जीत सभी कार्यकर्ताओं के संयुक्त प्रयास का नतीजा है। उन्होंने कहा कि आने वाले निकाय चुनावों में क्या होगा, इसके संकेत भी थराली के चुनाव परिणाम ने दे दिए हैं। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, विधायक हरबंस कपूर, खजान दास, महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, सुनील उनियाल गामा भी मौजूद थे। वित्त मंत्री प्रकाश पंत, प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं काबीना मंत्री मदन कौशिक, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, एवं उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि थराली में भाजपा प्रत्याशी की जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस विजय से सरकार के विकास के एजेंडे को नई ऊर्जा मिलेगी।]]>

video

Leave a Reply