Russian Military Plane Crash : क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस की सेना का विमान, 29 लोगों की मौत

51

Russian Military Plane Crash : रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि सैन्य परिवहन विमान क्रीमिया में दुर्घटना का शिकार हो गया। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक रूसी सैन्य परिवहन विमान एएन-26 एक चट्टान से टकराकर क्रैश हो गया। हादसे में विमान में सवार 29 लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना संभवतः किसी तकनीकी खराबी के कारण हुई है। विमान के क्रैश होने के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Gas Price Hike : कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी, घरेलू गैस में नहीं हुआ कोई बदलाव

उड़ान के दौरान अचानक कटा संपर्क

बुधवार तड़के आई रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस की समाचार एजेंसी- TASS ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया, स्थानीय समय के अनुसार मंगलवार शाम लगभग छह बजे (1500 GMT) क्रीमिया के ऊपर से उड़ान भरते समय विमान से संपर्क टूट गया।

यूक्रेन के भूभाग पर बीते 12 साल से यूक्रेन का कब्जा

क्रीमिया में जिस स्थान पर ये हादसा हुआ है, यह प्रायद्वीपीय इलाका है। काले सागर के तट तक फैली विशाल पर्वत श्रृंखलाओं से घिरे हुए इस क्षेत्र को रूस ने 2014 में अपने अधिकार में ले लिया गया था। पहले इस भूभाग पर यूक्रेन का अधिकार था।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने अभी तक इसे लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है। एएन-26 विमान (Russian Military Plane Crash) 1960 के दशक से सेवा में है और हाल के वर्षों में ये विमान कई बार दुर्घटनाओं का शिकार हो चुका है। साल 2022 में भी एक एएन-26 विमान यूक्रेन के जापोरिज्या क्षेत्र में क्रैश हुआ था। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई थी। इसी तरह साल 2020 में भी ये विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें 27 लोगों की मौत हुई थी।

Uttarakhand Electricity Tariff : उत्तराखंड में बिजली टैरिफ में राहत, आयोग ने 18.86 % बढ़ोतरी प्रस्ताव किया खारिज

LEAVE A REPLY