Russia Ukraine War update: रूस के हमले में यूक्रेन के 40 सैनिकों-10 आम लोगों की मौत

400

Russia Ukraine War update:  राष्ट्रपति पुतिन द्वारा सैन्य कार्रवाई के आदेश के बाद रूस ने यूक्रेन पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमले शुरू कर दिए हैं। इस हमले में अब तक सात लोगों की मौत हो गई है। वहीं ताजा जानकारी के अनुसार रूस ने यूक्रेन के दो गांवों पर भी कब्जा कर लिया है।

Russia Ukraine News: सीएम धामी ने ट्वीट कर हर संभव मदद का दिया आश्वासन

Russia Ukraine War update LIVE :

यूक्रेन का हवाई मार्ग बंद, भारतीयों को निकालने के दूसरे रास्ते तलाश रहे: MEA

विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा है कि विदेश मंत्रालय यूक्रेन से छात्रों सहित लगभग 18,000 भारतीयों को वापस लाने के लिए कदम उठा रहा है। यूक्रेन में हवाई क्षेत्र बंद है इसलिए भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। केंद्र सरकार सभी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद नाटो ने जारी किया बयान

नाटो गठबंधन के देशों ने यूक्रेन के साथ मजबूती से खड़े होने की बात कही है। हालांकि, फिलहाल उसकी तरफ से कोई सैन्य कार्रवाई की बात सामने नहीं आई है। नाटो ने कहा है कि वह रूस से सीमा साझा करने वाले गठबंधन में शामिल देशों की रक्षा के लिए कदम उठा रहा है और जमीन, हवाई और जल क्षेत्र में अतिरिक्त मदद भेज रहा है।

भारतीय दूतावास का बयान- मुश्किल हालात में 24 घंटे कर रहे काम

रूस के हमले के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए भारतीय दूतावास ने कोशिशें तेज कर दी हैं। कीव में भारतीय राजदूत पार्थ सतपति की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हम इन मुश्किल हालात में भी मिशन मोड में काम कर रहे हैं।

यूक्रेन ने रूस से राजनयिक संबंध खत्म किए

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडाइमिर जेलेंस्की ने एलान किया है कि वे रूस से सारे राजनयिक संबंध तोड़ रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने एलान किया कि वे रूस के आगे सरेंडर नहीं करेंगे और जो कोई भी देश की रक्षा के लिए आगे आना चाहता है, उसे हथियार मुहैया कराएंगे।

यूक्रेन संकट: रूस के कदमों से डरे बाल्टिक देश, बुलाई नाटो की बैठक

यूक्रेन संकट को लेकर नाटो गठबंधन में शामिल देशों ने आपात बैठक बुलाई है। बताया गया है कि रूस से सीमा साझा करने वाले पोलैंड और बाल्टिक देशों ने नाटो समझौते के अनुच्छेद 4 के तहत यह आपात बैठक बुलाई। आमतौर पर इस अनुच्छेद को तभी इस्तेमाल में लाया जाता है, जब किसी देश को अपनी अखंडता खतरे में लगती है।

यूक्रेन ने कहा- जंग में हमारे 40 सैनिक शहीद

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडाइमिर जेलेंस्की के सलाहकार ने रूस के हमले में 40 यूक्रेनी सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दर्जनभर से ज्यादा सैनिक घायल भी हुए हैं।

हम रूस के सामने नहीं झुकेंगे: यूक्रेन के राष्ट्रपति

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडाइमिर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस कितनी भी कोशिश क्यों न कर ले हम उसके सामने झुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हम रूस के हर हमले का करारा जवाब देंगे।

यूक्रेन ने पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार

रूस, यूक्रेन के खिलाफ लगातार आक्रामक रुख अपनाता जा रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार रूस द्वारा यूक्रेन की राजधानी कीव में 12 धमाके किए गए हैं। इन सब के बीच यूक्रेन के राजदूत ने पीएम नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप की गुजारिश की है। यूक्रेन के राजदूत ने कहा कि भारत के संबंध रूस से अच्छे हैं इसलिए पीएम मोदी से गुजारिश है कि वे रूस के साथ बात कर इस तबाही को रोक दें।

तेजी से बदलती स्थिति पर हमारी नजर: भारत

यूक्रेन-रूस संकट को लेकर समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बड़ी जानकारी दी है। इसके मुताबिक भारतीय विदेश मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा है कि हम तेजी से बदलती स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। भारतीयों, खासकर छात्रों की सुरक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है। विदेश मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष का विस्तार किया जा रहा है और इसे 24×7 आधार पर चालू किया जा रहा है।

अब यूक्रेन ने किया पलटवार

यूक्रेन की सेना ने दावा किया है कि उसने लुहान्स्क क्षेत्र में पांच रूसी विमानों और एक रूसी हेलीकॉप्टर को मार गिराया गया है। समाचार एजेंस रॉयटर्स ने इसकी जानकारी दी है।

रूस हुआ और आक्रामक

रूसी राष्ट्रपति पुतिन द्वारा सैन्य कार्रवाई के आदेश के बाद से रूस यूक्रेन के खिलाफ और ज्यादा हमलावर हो गया है। ताजा जानकारी के अनुसार रूस की सेना ने जानकारी दी है कि उसने यूक्रेन के सैन्य और हवाई अड्डों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया है।

CM reached Naina Devi temple: माता के दरबार में पहुंचे सीएम, चंपावत हादसे के पीड़ितों का जाना हालचाल

Leave a Reply