Japan Earthquake : भूकंप के झटके से कांपा जापान का कुरियो क्षेत्र

229

Japan Earthquake : जापान के कुरियो क्षेत्र में शनिवार को 5.3 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र जापान के कुरियो में बताया जाता है। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप का स्थान 29.995° उत्तर और 129.957° पूर्व की ओर था।

UP Nagar Nikay Chunav : बीजेपी 204 तो 171 पर सपा को बढ़त

भूकंप में फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं दी गई है। इससे पहले 11 मई को 5.2 की तीव्रता से आए भूकंप में कई लोग घायल हो गए थे। जापानी मौसम एजेंसी और स्थानीय अधिकारियों के अनुसार भूकंप के झटके चिबा प्रान्त और डाउनटाउन टोक्यो में भी महसूस किए गए।

एजेंसी ने यह भी कहा कि सुबह 4:16 बजे पहला भूकंप जापानी भूकंपीय तीव्रता पैमाने (Japan Earthquake) पर किसराज़ू में 7 और किमित्सु में 5 से नीचे दर्ज किया गया। चिबा प्रांत समेत टोक्यो के चियोडा क्षेत्रों में 4 दर्ज किया गया है। हालांकि, इस भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी नहीं दी गई है।

जापानी मौसम एजेंसी ने तीव्रता पैमाना पांच से ऊपर होने पर बताया कि यहां कई लोगों को चलने में परेशानी हो सकती है। 2012 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि चिबा क्षेत्र पांच से ज्यादा तीव्रता की भूकंप को महसूस किया है। भूकंप की तीव्रता से तीन घरों की छत उड़कर नीचे गिर गई। वहीं कई इमारतों की खिड़कियों मे दरार आ गई।

चिबा में पांच लोगों को मामूली चोटें आई है, जिसमें एक महिला अपने ही घर में गिर गई थी और वहीं एक सोते हुए व्यक्ति के ऊपर लैंप गिर गया, जिससे उसके सिर में चोट लगी।

Karnataka Election Results : रुझानों में कांग्रेसआगे, भाजपा पिछड़ी

Leave a Reply