Iran War : ईरान ने कुवैत के बिजली और पानी प्लांट पर किया हमला, एक भारतीय की मौत

48

नई दिल्ली। Iran War खाड़ी देश के बिजली मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि कुवैत में एक पावर स्टेशन पर ईरान के हमले में एक भारतीय कर्मचारी की मौत हो गई और उस जगह पर मौजूद एक इमारत को नुकसान पहुंचा।

Revenue Public Court : CM धामी ने राजस्व लोक अदालत का किया शुभारंभ

कुवैत के बिजली, पानी और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह घटना रविवार शाम को हुई और इसे देश पर ईरान की आक्रामकता करार दिया।

‘कुवैत के खिलाफ ईरान की आक्रामकता जारी’

मंत्रालय की प्रवक्ता इंजीनियर फातिमा अब्बास जौहर हयात ने एक बयान में कहा, “कुवैत के खिलाफ ईरानी आक्रामकता के तहत एक बिजली और जल विलवणीकरण (Iran War) संयंत्र में स्थित एक सर्विस बिल्डिंग पर हमला किया गया, जिसमें एक भारतीय कर्मचारी की मौत हो गई और बिल्डिंग को काफी नुकसान पहुंचा।”

बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों से कुवैत पर हमला

खाड़ी क्षेत्र के कई देशों में से कुवैत भी एक ऐसा देश रहा है, जिसे ईरान पर अमेरिका-इजरायल युद्ध का खामियाजा भुगतना पड़ा है। तेहरान ने पश्चिम एशिया में विभिन्न बुनियादी ढांचों और अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया है।

एक अलग बयान में कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि एक महीने से भी पहले शुरू हुए इस संघर्ष के बाद से देश पर कुल 307 बैलिस्टिक मिसाइलें, दो क्रूज मिसाइलें और 616 ड्रोन दागे गए हैं।

रक्षा मंत्रालय ने क्या कहा?

कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को बताया कि उसने पिछले 24 घंटों में 14 बैलिस्टिक मिसाइलों और 12 दुश्मन ड्रोनों का पता लगाकर उनको नष्ट किया है। एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल सऊद अल-अतवान ने बताया कि इनमें से कुछ मिसाइलों और ड्रोनों ने कुवैती सशस्त्र बलों के एक अड्डे को निशाना बनाया, जिससे 10 कर्मी घायल हो गए और उस जगह को काफी नुकसान पहुंचा।

Israel missile attack : अमेरिका-ईरान के बीच जंग में अब यमन की एंट्री, हूतियों ने इजरायल पर दागी मिसाइल

LEAVE A REPLY