बेबीरानी बनी उत्तराखंड की नई राज्यपाल

3151

अल्मोड़ा। देश के कई राज्यों के राज्यपाल बदल दिये गये है। जिनमें उत्तराखंड सहित जम्मू कश्मीर, बिहार, हरियाणा, मेघालय, सिक्किम एवं त्रिपुरा शामिल है। बेबीरानी मौर्या को केके पॉल की जगह उत्तराखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है।
पश्चिमी यूपी में राजनीति करती रहीं बेबीरानी मौर्या बीजेपी की वरिष्ठ नेता रही है। उन्होंने 2007 में आगरा के एत्पादपुर से विधानसभा चुनाव लड़ा और दूसरे नंबर पर रहीं। 2017 में भी बेबी रानी मौर्य ने नामांकन कराया था लेकिन फिर नामांकन वापस ले लिया था। वो आगरा की मेयर भी रहीं हैं। वह 1995 से 2000 तक आगरा की महापोर, 1997 में राष्ट्रीय अनुसूचित मार्चा की कोषाध्यक्ष एवं 2001 में प्रदेश सामाजिक कल्याण की सदस्य रही है। 2013 से 2015 तक प्रदेश मंत्री रही। वर्तमान में राष्ट्रीय परिषद एवं प्रदेश परिषद की सदस्य हैं। वह 18 वर्ष से नव चेतना जागृति संस्था के माध्यम से दलित एवं पिछड़ी महिलाओं के लिए जागरुकता लाने का कार्य करती आ रही हैं। बालिकाओं को शिक्षा के प्रति जागरुक कराना तथा सेवा भारती के माध्यम से गरीब बस्तियों में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम में जुड़ी रही है। सामाजिक कार्य के लिए 1996 में वह समाज रत्न से एवं 1997 में उत्तर प्रदेश समाज रत्न एवं 1998 में नारी रत्न से सम्मानित हो चुकी है। उनकी शैक्षणिक योग्यता एमए बीएड है।

देश के कई राज्यो के गवर्नर बदले गए

देश के कई राज्यों के नए राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। जिनमें बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है जबकि सत्यपाल मलिक जम्मू कश्मीर, एसएन आर्य को हरियाणा, तथागत राय को मेघालय, गंगा प्रसाद को सिक्किम, बेबीरानी मौर्या को उत्तराखण्ड़ एवं कप्तान सिंह को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है।

Leave a Reply