अजय भट्ट ने कहा विधायक ने दिया गैर जरुरी बयान, होगी कार्रवाई

1400

अल्मोडा। भारतीय जनता पार्टी के अंदर घमासान मचा हुआ है। यह घमासान बसपा नेता मो. शाहजाद के बेट की शादी समारोह में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं कैबीनेट मंत्री के जाने के बाद उन्ही की पार्टी के विधायक ने सवाल खड़े कर जग जाहिर कर दिया है। जिससे भारतीय जनता पार्टी के के अंदर चल रही आपसी कलह एक बार फिर जनता के सामने आ गई है।
इस मामले पर अल्मोड़ा पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने अपने विधायक के इस बयान को गैरजरुरी बताते हुए कहा कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री कही भी आ जा सकते है। विधायक ने जिस भाषा शैली का प्रयोग किया है वह गलत है। उन्होंने कहा कि मै इस मामले में विधायक से नियमानुसार जानकारी ले रहा हूं। विधायकों की ओर से संतोषजनक उत्तर न मिलने पर भाजपा के संविधान में प्रदत्त नियमावली के अनुसार कार्रवाई की जायेगी।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शनिवार को मंगलौर में बसपा नेता मो. शाहजाद के बेटे की शादी समारोह मे शामिल हुए थे। भाजपा के एक विधायक संजय गुप्ता ने उनके इस दौरे पर सवाल खड़े करते हुए कहा था कि हरिद्वार में हाल में ही हुए आर्य समाज के सम्मेलन में मुख्यमंत्री के पास आने का समय नहीं था। वहीं बहुजन समाज पार्टी के नेता के बेटे की शादी में वह शामिल हुए। उन्होंने कहा था कि ऐसा करके मुख्यमंत्री संगठन और सरकार को क्या संदेश देना चाहते है। वही उन्होने कहा कि चंद लोगों को छोड़कर कार्यकर्ताओं को कही भी सम्मान नहीं मिल रहा है। कुछ लोगों ने सरकार और संगठन को घर की पार्टी बना दिया हैं। हरिद्वार में दो कार्यक्रमों में अनुपस्थित रह कर मुख्यमंत्री पहले ही स्थानीय विधायकों को अपमानित कर चुके है। इसके लिए मुख्यमंत्री को गलत सलाह देने वाले नेता जिम्मेदार है। इस दौरान कार्यकर्ताओं को कोई सम्मान नहीं मिल रहा है। इन पर अब प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कार्रवाई करने की बात कही है.

Leave a Reply