लोकसभा चुनाव में जीत के लिए कार्यकर्ताओं में भरा जोश

1363

अल्मोड़ा। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री संजय गुप्ता व प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी ने आगामी चुनाव में जीत के अनेक गुर कार्यकर्ताओं को बताते हुए उनमें उत्साह भरने का कार्य किया। कार्यकर्ताओं से केन्द्र सरकार के चार साल और भाजपा की राज्य सरकारों की उपलब्धियों को लेकर सीधे जनता के बीच जाकर बताने की बात कही।

बैठक में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री संजय गुप्ता ने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता का लक्ष्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना होना चाहिए। प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य सहित कई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है एवं समाज के गरीब तबके को इसका लाभ मिल रहा है।

पलायन की समस्या को दूर करने के लिए कई स्वरोजगार योजनाएं व कौशल विकास जैसी योजनाओं को चलाया जा रहा है। बैठक में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता व पदाधिकारी सरकार की उपलब्धियों की चर्चा जनता के बीच जाकर कर रहे हैं। बैठक में जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं, भाजयुमो सहित भाजपा के अनुशांगिक संगठनों के सदस्य और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान संगठन मंत्री संजय गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी, उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा व केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा का स्वागत भाजपा के जिला स्तर के पदाधिकारियों ने किया। बैठक में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, गोविंद पिलख्वाल, रवि रौतेला, विपिन भट्ट, अरविंद बिष्ट, रमेश बहुगुणा, ललित लटवाल, महेश नयाल, विनीत बिष्ट, चंदन लाल टम्टा, मनोज पांडे, तुषार कांत साह, महिला जिलाध्यक्ष किरन पंत, मीडिया प्रभारी शैलेंद्र साह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री मोदी जाप करते नजर आये

कार्यसमिति की बैठक में केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा लगातार मोदी जाप करते नजर आये। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की योजनाएं देश के विकास को लेकर की जा रहीं है। पहाड़ में बिजली, पानी, स्वास्थ्य सहित मोटर मार्गो की स्थिति मोदी सरकार बेहतर करने में लगी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारी समझाते हुए उनसे सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने की बात कही। वहीं कार्यकर्ताओं की नाराजगी को भापते हुए जिले की अधूरी पड़ी योजनाओं कों जल्द से जल्द बजट दिलाकर पूरा करने का आश्वासन भी दिया।
————-

Leave a Reply