पर्यावरण की आड़ में विदेशों से पैसा लेकर कर रहे विरोध: आरके सिंह

896

केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आरके सिंह ने पर्यावरण की आड़ में परियोजनाओं का विरोध करने वालों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जो भी परियोजना बन रही हैं, उनमें पर्यावरण का ध्यान रखा जा रहा है, लेकिन कुछ लोग विदेशों से पैसा लेकर विरोध करते हैं। इससे परियोजनाओं का निर्माण रुक जाता है।

शुक्रवार को उत्तरकाशी जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र मोरी में 60 मेगावाट की नैटवाड़ जल विद्युत परियोजना का शिलान्यास करते हुए सिंह ने कहा कि यह परियोजना उत्तराखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। प्रदेश में लंबित जल विद्युत परियोजनाओं पर उन्होंने कहा कि पिछले दिनों मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस पर चिंता जताई थी।

पर्यावरण के साथ विकास भी जरूरी

उन्होंने एलान किया कि इस परियोजना से शुरुआत हो चुकी है। कहा कि अक्सर देखने में आ रहा है कि पर्यावरण के नाम पर परियोजनाओं का विरोध हो रहा है। पर्यावरण की उनसे ज्यादा चिंता हमें है। हम पर्यावरण के अग्रणी सेनानी हैं। विकसित देशों को उदाहरण देते हुए ऊर्जा राज्य मंत्री ने कहा कि अपने संसाधनों का उपयोग कर वे देश यहां तक पहुंच पाए। कहा कि उन्होंने कहा कि पर्यावरण के साथ विकास भी जरूरी है, बच्चों को अच्छी शिक्षा जरूरी है। अगर मनुष्य ही नहीं रहेगा तो पर्यावरण का क्या करना। उन्होंने ने कहा कि मई 2018 तक उत्तराखंड के सभी गांवों में बिजली पहुँच जाएगी।

Leave a Reply