महिला कांग्रेस ने की विधायक ठुकराल को जल्द गिरफ्तार करने की मांग

1088

महिलाओं से रुद्रपुर के भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल द्वारा की गई मारपीट का महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया है। उन्होंने भाजपा विधायक की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की धमकी दी है। सोमवार को रामनगर में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा बिष्ट के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने रानीखेत रोड पर विधायक ठुकराल का पुतला फूंका। उन्होंने महिलाओं से मारपीट करने वाले ठुकराल को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि कथित महिला सुरक्षा की बात करने वाली भाजपा के विधायक ही अब महिला हिंसा पर उतारू हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं व बेटियों के साथ मारपीट करने वाले भाजपा विधायक को पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के बाद जल्द गिरफ्तार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मामले में भाजपा के लोग सत्ता की हनक दिखाते हुए पीड़ित पर समझौते का दबाव बना लिया। ऐसे में पुलिस को मामले में दखल करते हुए जल्द से विधायक की गिरफ्तारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य में महिला व दलित उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

महिलाओं व दलित उत्पीड़न की घटनाओं को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

सोमवार को तमाम महिला कांग्रेस कार्यकर्ता चैघानपाटा स्थित गांधी पार्क पर जमा हुए। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से मारपीट की घटना को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं व युवतियों से मारपीट करने वाले भाजपा विधायक की यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो माहिला कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में आंदोलन के लिए मजबूर होंगीं। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं व दलित उत्पीड़न की घटनाओं को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि पंचायत में आए विधायक के वायर वीडियो को देखकर लगता है कि वह एक किसी बदमाश की तरह महिलाओं को धमका व मारपीट कर रहे हैं। मामले में जल्द पुलिस को जांच पूरी कर दोषी विधायक के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही पीड़ित परिवार पर दबाव बना रहे विधायक के ले समर्थकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए।

Leave a Reply