छात्र नेताओं ने डिग्री कॉलेज में की तालाबंदी

1095

परीक्षा की अंकतालिकाओं में गड़बड़ी से छात्र परेशान है। शुक्रवार को उन्होंने कॉलेज में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। कहा कि हर साल रिजल्ट में हो रही गड़बड़ियों से छात्रों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। उन्होंने जल्द इस पर रोक लगाने की गुहार लगाई। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इधर, तालाबंदी से कॉलेज में पठन-पाठन ठप रहा।

अंकतालिकाओं में गड़बड़ी का जताया विरोध

छात्रसंघ पदाधिकारियों ने कार्यालय और कक्षों में ताले लगाकर अंकतालिकाओं में गड़बड़ी का विरोध जताया। उन्होंने कहा कि हर साल छात्रों की अंकतालिका में गड़बड़ी की शिकायत मिलती है। उसके बावजूद इसमें सुधार नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार विश्वविद्यालय प्रशासन से शिकायत करने पर भी स्थिति जस की तस बनी है। जिससे छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द इस समस्या का निदान करने को कहा। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।

इधर, कॉलेज में तालाबंदी से परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों की शिक्षा पर असर पड़ा। उन्होंने अंकतालिकाओं की गड़बड़ी को जल्द दूर करने की गुहार लगाई। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष कौशल उपाध्याय, उपाध्यक्ष गोविंद चंदोला, सचिव रोहित पंत, सह सचिव तनुज कर्म्याल, कोषाध्यक्ष मनोज धपोला, ललित गिरी गोस्वामी, दीपक खेतवाल, दिनेश, मुन्ना, आदर्श आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply