उम्मीद से अधिक सफलता ने भाजपाइयों में भरा जोश

1013

नैनीताल क्लब में भाजयुमो जिलाध्यक्ष नितिन कार्की, जिला महामंत्री देवेंद्र बिष्ट, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जीवंती भट्ट व भाजपा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष विवेक साह के स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं ने इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के करिश्माई नेतृत्व व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की कुशल रणनीति को दिया। पूर्वोत्तर में त्रिपुरा में वाम किले को ध्वस्त करने और नागालैंड व मेघालय में उम्मीद से अधिक सफलता ने भाजपाइयों में जोश भर दिया है।

2019 के आम चुनाव में जीत का किया दावा

आगामी निकाय ओर 2019 के आम चुनाव में जीत का दावा किया। प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने इस मौके पर कहा कि जनता के सहयोग से देश कांग्रेस मुक्त होने जा रहा है। पूर्वोत्तर में त्रिपुरा में वाम किले को ध्वस्त करने और नागालैंड व मेघालय में उम्मीद से अधिक सफलता ने भाजपाइयों में जोश भर दिया है। गजराज ने राज्य सरकार की पीठ थपथपाई और कहा कि सरकार भृष्टाचार मुक्त ईमानदार शासन दे रही है।

बेरोजगार को रोजगार देने व पलायन रोकने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इस मौके पर वरिष्ठ नेता मोहन पाल, शांति मेहरा, भुवन हरबोला, विमला अधिकारी, मनोज जोशी, अरविंद पडियार, हरीश भट्ट, रीना मेहरा , भानु पंत, अभिषेक मेहरा, रुचिर साह, रवि कन्याल, योगेश रजवार, समेत अनेक कार्यकर्ता थे।

Leave a Reply