मैक्स चालक को पड़ा मिर्गी का दौंरा, सवारियों की आई आफत

1039

बागेश्वर के झटक्वाली में सवारियों से खचाखच भरी मैक्स के ड्राइवर को मिर्गी का दौंरा पड़ गया। उसे देख सवारियां कपकपा गईं। बामुश्किल गाड़ी को नियंत्रित किया गया। सवारियों ने राहत की सांस ली। लोगों ने आरटीओ पर भी सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार की सुबह कपकोट रोड पर झटक्वाली के समीप एक मैक्स गाड़ी से एक बड़ा हादसा टल गया। गाड़ी में करीब आठ सवारियां बैठीं थीं।

मिर्गी के पेसेंट को आरटीओ ने कैसे दे दिया लाइसेंस

सुबह होने से वे ड्यूटी में जाने की जल्दी में थे। एकाएक ड्राइवर कांपने लगा। हालांकि गाड़ी हल्की थी। गाड़ी से ड्राइवर का नियंत्रण छूटते ही वह धक्क से रुक गई। सवारियों की जान बच गई। हालांकि करीब 15 मिनट बाद ड्राइवर होश में आ गया। लेकिन सवारियां उस मैक्स में नहीं बैठी। लोगों ने आरटीओ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। व्यापार मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्र जोशी ने कहा कि मिर्गी के पेसेंट को आरटीओ ने लाइसेंस कैसे दे दिया।

उन्होंने कहा कि यदि घटना बड़ी होती तो उसके बाद संबंधित अधिकारी इस पर कार्रवाई करते। उन्होंने कहा कि ऐसे ड्राइवरों के स्वास्थ्य की जांच होनी चाहिए। उनका लाइसेंस रद्द करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह मानवाधिकारों का उल्लंघन भी है। इधर एसपी मुकेश कुमार ने कहा कि रूटीन चैकिंग की जा रही है।

Leave a Reply