मेजर की सड़क हादसे में मौत

1079

शुक्रवार दोपहर सेना में रांची में तैनात मेजर बेटी की रामपुर के पास सड़क हादसे में मौत हो गई है। वह पिता के साथ छुट्टी पूरी करने के बाद रांची लौट रही थीं। उसे दिल्ली से फ्लाइट पकड़नी थी। हादसे में घायल हुए मेजर के पिता और कार ड्राइवर को गंभीर हालत में बरेली के मिलिट्री हॉस्पिटल भर्ती कराया गया है।

नगर से सटे तिगरी के पूर्व सैनिक पुष्कर सिंह बिष्ट ने बताया कि तिगरी निवासी रिटायर्ड सूबेदार मेजर उमेद सिंह मेहरा की बेटी मेजर सुमन मेहरा (26 वर्ष) सिग्नल कोर रांची में तैनात थीं। वह 12 दिन की छुट्टी पर घर आई थी। छुट्टी पूरी कर शुक्रवार को वह पिता के साथ किराये की कार से दिल्ली जा रही थी। इस बीच दोपहर में रामपुर के पास सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। हादसे में उसके पिता उमेद सिंह मेहरा और ड्राइवर घायल हो गए। घायल उमेद और ड्राइवर को मिलिट्री हॉस्पिटल बरेली में भर्ती कराया गया है।

मेजर की कुछ समय पूर्व हुई थी सगाई

तिगरी के ग्रामीणों के अनुसार, कुछ समय पूर्व मेजर सुमन की सगाई हुई थी। हालांकि अभी शादी की तिथि में तय नहीं हुई थी। सूचना के बाद गांव में शोक की लहर है।

शुक्रवार शाम सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। उमेद सिंह मेहरा के परिजन बरेली पहुंच गए। गांव के पूर्व सैनिक पुष्कर सिंह बिष्ट ने बताया कि शनिवार को उनकी अंत्येष्टि की जा सकती है।

 

Leave a Reply