वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया, 10 हजार लोगों ने किया प्रतिभाग

4764
अल्मोड़ा। स्वच्छ अल्मोड़ा की परिकल्पना को परिलक्षित करने के उद््देश्य से अल्मोड़ा नगर एवं आस-पास के क्षेत्रों में जिला प्रशासन व नगरपालिका द्वारा वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान क्वारब से कोसी और चितई से डीनापानी तक चलाया गया जिसमें लगभग 10 हजार से अधिक लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया। 7 जोन में विभिन्न 55 विद्यालयों के बच्चों, अधिकारियों, कर्मचारियों व स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा अल्मोड़ा नगर को स्वच्छ रखने के लिये अभियान में प्रतिभाग किया।

लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया

लगभग 50 किमी के क्षेत्र में चलाये गये इस स्वच्छता अभियान में जहां लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया गया वहीं अनेक लोगों द्वारा स्वेच्छा से इस अभियान में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया। यह वृहद स्वच्छता अभियान करबला, चैद्यानपाटा, जाखनदेवी, एनटीडी, लक्ष्मेश्वर, पाण्डेखाला, स्यालीधार, कोसी, बेस तिराहा, एस0एस0जे0 परिसर, लोनिवि कार्यालय,दुगालखोला, धारानौला, चितई, पपरसैली,डीनापानी आदि स्थानों पर चलाया गया।
चैद्यानपाटा से सफाई अभियान की शुरूआत करते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सर्वप्रथम उपस्थित लोगों को स्वच्छता के प्रति शपथ दिलायी। इसके बाद एक मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक होने का सन्देश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि शहर में आने वाले पर्यटको को स्वच्छ वातावरण में स्वच्छ यात्रा मार्ग का आनंद मिले और वे यहाॅ से एक अच्छा संदेश लेकर जाए।
वर्तमान में पर्यटन सीजन के देखते हुये इस अभियान को चलाये जाने के निर्णय लिया गया है ताकि पर्यटक यहां पर आकर शहर की एक अच्छी छवि लेकर जाय। इसलिए पूरे शहर को स्वच्छ, साफ एवं पाॅलिथीन मुक्त रखने के लिए वृहद सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

सफाई के लिए नोडल अफसरों की तैनाती

जिलाधिकारी ने कहा कि भविष्य में इस तरह के अभियानों को जारी रखा जाएगा। जल्दी ही रानीखेत, जागेश्वर, सोमेश्वर आदि स्थानों में इस तरह के स्वच्छता अभियान चलाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि नगर कस्बों की सफाई के लिए नोडल अफसरों की तैनाती की गई है। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं भी प्लास्टिक की बोतल, रैपर, पाॅलिथीन को उठाकर निस्तारण के लिए नगर पालिका के डस्टबीन में डाला। उन्होंने कहा कि दुकानों के आगे सडक की नालियों में रखी सामग्री के कारण यातायात बाधित हो जाता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि कोई भी सामान अगर सड़क की नालियों पर रखी पायी जाय तो उसे तत्काल जब्त करना सुनिश्चित करें।
सफाई अभियान में जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती महरा, मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, नोडल अधिकारी सम्पूर्ण स्वच्छता अभियानध्डिप्टी कलैक्टर राहुल शाह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 विनीता शाह, एआरटीओ आलोक जोशी, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका श्याम सुन्दर, मुख्य शिक्षाधिकारी जगमोहन सोनी, जिला शिक्षाधिकारी एच.बी0 चंद, विद्या कर्नाटक, विनोद राठौर, अध्यक्ष अर्बन कापरेटिव बैंक आनन्द सिंह बग्डवाल, डा0 जे0सी0 दुर्गापाल, ग्रीन हिल्स की वसुधा पंत, युसूफ तिवारी, महिला कल्याण संस्था की रीता दुर्गापाल, डे केयर सेन्टर प्रताप सत्याल, अरूण वर्मा, मनोज सनवाल, गिरीश मल्होत्रा, विभिन्न क्षेत्रों के नोडल अधिकारियों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी एवं अनके संस्थओं के प्रतिनिधि व विद्यालयों के छात्र-छात्राएं इस वृहद स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

Leave a Reply