घर में फटा सिलेंडर, 16 कमरे स्वाहा

1122

मंगलवार देर रात हल्द्वानी के टिमटिया में एक घर में तेज धमाके के साथ रसोई गैस सिलेंडर फट गया। जिससे 16 कमरों का मकान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह आग बुझाई।

प्रेमा देवी (70) पत्नी स्व. कुंवर सिंह रसोई में खाना बना रही थी। अचानक सिलेंडर ने आग पकड़ ली। प्रेमा देवी घबराकर बाहर भाग आई। इसकी जानकारी उन्होंने पड़ोसी मनोज सिंह को दी। तब तक सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। आवाज सुनकर पड़ोसी घर के दुर्गा सिंह (65) पुत्र खड़क सिंह भी बाहर आ गए।

दूर के गांवों में भी सुनाई दी आवाज

सिलेंडर का धमाका इतना तेज था कि दूर के गांवों में भी आवाज सुनाई दी। इस अग्निकांड में प्रेमा देवी के साथ पड़ोस के दुर्गा सिंह, महेश सिंह और गोकर्ण सिंह के घर भी आग की चपेट में आ गए। अग्निकांड में चार परिवारों के 16 कमरे जलकर राख हो गए। मनोज ने ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह को आग लगने की जानकारी दी।

पुलिस टीम के साथ मौके पर एसओ सुनील बिष्ट पहुंचे। उन्होंने कड़ी मेहनत के बाद बमुश्किल आग बुझाई। पटवारी दीनदयाल वर्मा ने बताया कि क्षति का आंकलन कर पीड़ितो को मुआवजा दिया जाएगा। अग्निकांड प्रभावित परिवार पड़ोसी मनोज के घर में रह रहा है।

मुनस्यारी में प्रेमा देवी के घर में गैस सिलेंडर फटने के दौरान हुए तेज धमाके के बाद पडोस के मकान से दुर्गा सिंह बाहर आए। इसी मकान के निचले हिस्से में रह रहे गोकर्ण सिंह और महेश सिंह भी तीन दिन पहले अपने बच्चों से मिलने हल्द्वानी गए थे। जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं होन पाई।

Leave a Reply