युवा देश की रीढ़ है: अजय भट्ट

1092

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि युवाओं के बल पर ही सरकारी बनती और गिरती है। मताधिकार एक ऐसा अधिकार है जिसके लिए सभी स्वतंत्र होते हैं। अपनी स्वेच्छा से इस अधिकार का उपयोग किसी के लिए भी कर सकते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने यह बात सोमवार को भाजयुमो के लीडअप इंडिया-मिलेनियम वोटर महाअभियान में बतौर मुख्य अतिथि कही।

सोमवार को अत्मलपुर बोंगला के एक फार्महाउस में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं को पार्टी हित में वोट डालने का संकल्प दिलाया। कहा कि सभी युवाओं को वोट देकर देश की नीतियों के निर्धारण में हिस्सेदार बनना चाहिए। अजय भट्ट ने कहा कि युवा देश की रीढ़ है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के निर्णय से गरीब आदमी को कोई हानि नहीं पहुंची। अमीर आदमी जरूर गरीब हो गया। क्योंकि उसने गलत काम करके रुपये एकत्र किए थे। तीन वर्ष पहले भ्रष्टाचारी देशों में भारत तीसरे स्थान पर था। लेकिन आज जर्मनी की वर्ल्ड फाउंडेशन के सर्वे में भारत विश्वसनीय देश बना है। देश में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है।

सभी धर्मों को एकजुट कर साथ लेकर चलती है भाजपा

अजट भट्ट ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद, राजगुरु, सुखदेव सिंह, भगत सिंह सहित अनेकों वीरों की कुर्बानियों के बाद लोकतंत्र मिला है। कांग्रेस ने सभी लोगों को जातिवाद में बांटने का काम किया है। भाजपा सभी धर्मों को एकजुट कर साथ लेकर चलती है। हरिद्वार सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि जो युवा पहली बार अपने मत का उपयोग करेंगे। उन्हें पता होना चाहिए कि उनके मतदान से भारत की संसद व विधानसभाएं चलती हैं। जहां चुने गए प्रतिनिधि नीति का निर्धारण करते हैं, जो भारत की दशा और दिशा बदलने का काम करते हैं।

इस दौरान प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, संगठन महामंत्री संजय कुमार, जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चैहान, प्रदेश महामंत्री नवीन ठाकुर, मेयर मनोज गर्ग, मोर्चा जिलाध्यक्ष सागर गोयल, विकास तिवारी, रीता चमोली, सुबोध राकेश, सचिन गुप्ता, चंदन सिंह, रेशु चैहान, विंदरपाल, निर्लेश चैहान, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply