होली खुशियों का पर्व, सबको मिलजुल कर मनाना चाहिएः मदन कौशिक

1204

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा के होली मिलन समारोह में उमड़ रही भीड़ को देखकर कांग्रेस नेता परेशान हो गए है। चुनाव में हार के बाद कांग्रेस में नेता और कार्यकर्ता नहीं रह गए है। यह बात उन्होंने शनिवार को मध्य हरिद्वार मंडल द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में कही। ज्वालापुर स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजत समारोह में उन्होंने कहा कि होली खुशियों का पर्व है और इसे सबको मिलजुल कर मनाना चाहिए।

मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस पहले से ही गरीब विरोधी रही है। हरिद्वार में लोग मिलकर त्योहार मनाते आ रहे है तो कांग्रेस से यह भी नहीं देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी पार्टी और उसके नेताओं को लोग घर बिठाने का काम करे। कहा कि भाजपा के कार्यक्रमों में जिस तरह से भीड़ उमड़ रही है, इतने तो कांग्रेस के जिला स्तर के एक कार्यक्रम में भी कहीं नजर नहीं आते। उन्होंने कहा कि धर्मनगरी में रंगों के पर्व होली को उल्लास के साथ मनाया जाता है। यह पर्व आपसी स्नेह का संदेश देता है। उन्होंने सबको होली की शुभकामनाएं दी।

पर्व हमें एकता और सौहार्द का संदेश देते हैंः मनोज गर्ग

मेयर मनोज गर्ग ने कहा कि भाजपा परिवार हर साल इस पर्व को उत्साह के साथ मनाता आ रहा है। ऐसे पर्व हमें एकता और सौहार्द का संदेश देते हैं। मंडल अध्यक्ष कामनी सड़ाना ने कहा कि होली हमारी मान्यता को दर्शाती है। पुरुष और महिलाएं समारोह में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है और हर साल लोगेां की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। संयोजक नरेश शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं में होली महोत्सव को लेकर जोश रहता है वो हमेशा बना रहना चाहिए।

Leave a Reply