लोक गायक हीरा सिंह राणा एवं साहित्यकार पूरन कांडपाल होंगे सम्मानित

4144

अल्मोड़ा। राष्ट्रीय कुमाऊंनी भाषा सम्मेलन सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में 10 नवंबर से होने जा रहा है। तीन दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन के सफल संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। कुमाऊंनी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति प्रचार समिति के तत्वावधान में आयोजित इस सम्मेलन में साहित्यकार हीरा सिंह राणा व पूरन कांडपाल को सम्मानित किया जाएगा

कुंदन लाल साह प्रेक्षागृह के सभागार में आयोजित इस सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों के सैकड़ों साहित्यकार पहुंच रहे है। पहरू के संपादक डॉ. हयात सिंह रावत ने बताया कि इस सम्मेलन में देश के लगभग 200 साहित्यकारों के जुटने की संभावना है। इस वर्ष का शेर सिंह बिष्ट अनपढ़ कुमाऊंनी कविता पुरस्कार प्रख्यात लोकगायक तथा कवि हीरा सिंह राणा को प्रदान किया जाएगा। हीरा सिंह राणा के प्यौली तथा बुरांश, मनखों पड़याव में कविता संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। दूसरी ओर सैन्य पृष्ठभूमि से संबंधित लेखन के लिए विक्टोरिया क्रॉस कैप्टन गजे घले स्मृति पुरस्कार कुमाऊंनी साहित्यकार पूरन कांडपाल को दिया जायेगा। उन्हें यह पुरस्कार उनकी महामनसी पुस्तक के लिए प्रदान किया जा रहा है। इस प्रकार दोनों रचनाकारों को नकद धनराशि, अंगवस्त्र व सम्मान पत्र भेंट किये जायेंगें। उन्होंने बताया कि जल्द ही कुमाऊंनी कहानी तथा अन्य पुरस्कारों की भी घोषणा कर दी जाएगी। सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

Leave a Reply