पुलिस कर्मचारियों व पर्यावरण मित्रों का पुष्प वर्षा के बीच किया सम्मान

940

देहरादून। कोरोना वायरस कोविड 19 से निपटने के लिए पुलिस कर्मचारियों एवं नगर निगम के पर्यावरण मित्र कोरोना योद्धाओं को सराहनीय कार्य करने के लिए मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक धर्मपुर विनोद चमोली, भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भटट ने संयुक्त रूप फूलों की वर्षा के बीचउन्हें शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया।

पुष्प वर्षा कर शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया

यहां चन्दरनगर स्थित वाल्मीकि बस्ती में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कोरोना वायरस कोविड 19 से निपटने के लिए शुरूआती दौर से ही जिस प्रकार से पुलिस कर्मचारी नगर निगम के पर्यावरण मित्र कोरोना योद्धाओं के रूप में कार्य कर रहे है और वह सम्मान करने के योग्य है इसी के परिपेक्ष्य में मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक धर्मपुर विनोद चमोली, महानगर अध्यक्ष सीताराम भटट ने पुलिस कर्मचारियों व पर्यावरण मित्रों पर संयुक्त रूप से पुष्प वर्षा कर शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया।

सरकार एवं नगर निगम की ओर से इस दिशा में हरसंभव प्रयास किये जा रहे है

इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा है कि आज जिस प्रकार से देश व प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण लगातार फैल रहा है और जिस प्रकार से प्रदेश सरकार की तैयारियां है निश्चित तौर पर हम कोरोना से जंग जीत लेंगें और पूर्व में सब कुछ सामान्य चल रहा था लेकिन बीच में जमातियों के यहां पर आने पर स्थिति कुछ विकट हुई है लेकिन अभी भी यह पूरी तरह से नियंत्रित है और आने वाले समय में सब कुछ सामान्य हो जायेगा और सरकार एवं नगर निगम की ओर से इस दिशा में हरसंभव प्रयास किये जा रहे है।

घंटाघर क्षेत्र में पर्यावरण मित्रों का सम्मान भी किया गया

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के नगर निगम के सभी स्वच्छ्ता कर्मचारियों द्वारा कोरोना के खिलाफ जंग में अपनी जान की परवाह किये बिना दिन रात समाज की सेवा कर रहे सभी पर्यावरण मित्रों के लिए आर्थिक सहायता देने का जोर दिया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के हर क्षेत्र चाहे मलिन बस्तियां हो,सड़कें,मुख्यक बाजार,पॉश इलाके हर जगह सैनिटाइजेसन का कार्य किया जा रहा है। मलिन बस्तियों में बड़े वाहनों के प्रवेश संभव न होने पर निगम कर्मियों द्वार बाइक व पैदल ही इन क्षेत्रों में ब्लीचिंग,सैनिटाइजर आदि छिड़का जा रहा है। इस दौरान मेयर द्वारा घंटाघर क्षेत्र में पर्यावरण मित्रों का सम्मान भी किया गया।

अन्य समाचार:- कोरोना वायररस कोविड 19 में जरूरतमंदों की मदद में जुटे विधायक गणेश जोशी  

उन्होंने कहा कि आज जो भय का वातावरण बना हुआ है उसे समाप्त करने काम नगर निगम की ओर से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सील किये गये इलाकों में भी सेनिटाइज का कार्य किया जा रहा है और इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली, महानगर अध्यक्ष सीताराम भटट, जयपाल वाल्मीकि सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये।

Leave a Reply