ठेकेदार ने किया दुष्कर्म,मौसेरी बहन को कार में लिफ्ट देकर

5237
page3news-carmisdeed
page3news-carmisdeed

देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाने का क्षेत्र में कार में लिफ्ट देकर मौसेरी बहन से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से आरोपित ठेकेदार फरार चल रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।

मोथरोवाला क्षेत्र में रहने वाली एक महिला नेहरू कॉलोनी थाने पहुंची। महिला ने अपने रिश्तेदार पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। कहा कि मंगलवार रात्रि को वह बाजार से घर जा रही थी। इस दौरान महिला के रिश्तेदार निवासी मोथरोवाला ने कार रोकते हुए उसे लिफ्ट दी।

आरोप है कि सुनसान जगह ले जाकर आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया

आरोप है कि सुनसान जगह ले जाकर आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। इस दौरान मारपीट करते हुए किसी को जानकारी न देने की भी धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एसआइ राकेश शाह ने बताया

एसआइ राकेश शाह ने बताया महिला का मेडिकल कराया गया है। जल्द महिला के कलमबंद बयान दर्ज कराए जाएंगे। प्रकरण की जांच महिला एसआइ प्रमिला बिष्ट को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि आरोपित पेशे से ठेकेदार है।

Leave a Reply