मुख्यमंत्री:अभी तक प्रदेश में स्थिति नियंत्रण में

4406

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत सोमवार को सचिवालय स्थित अपने कार्यालय आए। उन्होंने यहां शासकीय पत्रावलियों का निस्तारण किया।

उन्होंने अधिकारियों के साथ प्रदेश में कोरोना वायरस से निपटने के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि  केन्द्र सरकार से जैसे ही आगे के लिए गाइड लाइन मिलती है, उसके अनुसार कार्यवाही की जानी है। अभी तक प्रदेश में स्थिति नियंत्रण में है।

जनता का हमें पूरा सहयोग मिला है

हमें यही सतर्कता और सावधानी बनाए रखनी है। कोरोना संक्रमितों के उपचार पर विशेष ध्यान देना है। जिलाधिकारियों से निरंतर समन्वय रखा जाए। जनता का हमें पूरा सहयोग मिला है। यह हमें सुनिश्चित करना है कि आम जन को आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की कोई कमी नहीं हो।

अन्य समाचार:- हारेगा कोरोना- जीतेगा भारत:PRSI कराएगा आनॅलाईन चित्रकला प्रतियोगिता

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार श्री पुरुषोत्तम असनोड़ा को गंभीर रूप से अस्वस्थता की दशा में गैरसैण से हेलीकॉप्टर द्वारा ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने कहा कि प्रदेश में लॉक डाउन की स्थिति में गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों के उपचार के लिए राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार श्री असनोड़ा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए निदेशक एम्स को उनके उपचार की प्रभावी व्यवस्था किए जाने के भी निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply