स्वदेशी अपनाने से बढेगी आर्थिकी: जोशी

1092

देहरादून। दीप पर्व पर आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में भाजपा ने स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आह्वान किया। राजधानी देहरादून के दिलाराम चौक पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के मसूरी विधानसभा सीट से विधायक गणेश जोशी ने लोगों का आह्वान किया कि उत्तराखंड और देश के विकास के लिए स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करें। जोशी ने सभी का आह्वान किया कि दीप पर्व पर देश की सुरक्षा के लिए सीमाओं पर डटे हमारे वीर जवानों के नाम से भी हर घर में एक-एक दीया जलाएं ताकि शांति और सौहार्द बना रहे। उन्होंने कहा कि जवान सुरक्षा के लिए नहीं डटे होते तो आज हम इतनी शांति से त्योहार नहीं मना पाते।

भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने कहा कि हम सभी को प्रदेश के विकास में अपनी सहभागिता बढानी होगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सभी स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग करें, जिससे प्रदेश और देश की आर्थिकी सुधर सके। इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, महानगर उपाध्यक्ष आरएस परिहार, प्रदेश मंत्री सुनील उनियाल गामा, संध्या थापा आदि थे।

Leave a Reply