देहरादून। प्रदेश के सहकारिता, उच्च शिक्षा, दुग्ध विकास एवं प्रोटोकॉल राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) डॉ धन सिंह रावत ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन की तैयारियों को लेकर अपने विभाग के अफसरों के साथ विधानसभा सभा कक्ष में बैठक की। मंत्री धन सिंह ने अपने अंदाज में तैयारियों के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की। बैठक में देहरादून हरिद्वार जनपद के उच्च शिक्षा विभाग के समस्त राज्य एवं निजी विश्वविद्यालय, महाविद्यालय संस्था के कुलपति, प्राचार्य एवं कुलसचिव की उपस्थिति में सम्बन्धित संस्थाओं के योग प्रतिभागियों को संचालित एवं व्यवस्थित करने के उद्देश्य से आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। बताया गया सभी प्रतिभागियों को नामयुक्त फोटो एवं विवरण देना होगा। तय हुआ 50 प्रतिभागियों का ग्रुप होगा। प्रत्येक ग्रुप का एक ग्रुप लीडर होगा। प्रत्येक संस्था का एक नोडल अधिकारी होगा। 19 जून को सभी ग्रुप लीडरों को होने वाले अभ्यास में आना होगा। ग्रुप लीडर को 50 ड्रेस टी-शर्ट दी जायेंगी। प्रत्येक ग्रुप लीडर के पास एक बस आवंटित होगी। इस अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग को स्वेच्छा पर आधारित लगभग 4 से 5 हजार तक योग प्रतिभागियों को लाने का लक्ष्य दिया गया। बैठक में सचिव उच्च शिक्षा अशोक कुमार इत्यादि मौजूद थे।]]>
Bollywood
Poonam Pandey : जिंदा हैं पूनम पांडे, बताया क्यों फैलाई थी...
नई दिल्ली। Poonam Pandey : शुक्रवार को एक्ट्रेस पूनम पांडे की मौत की ख़बर ने मनोरंजन जगत में हलचल मचा दी। इंस्टाग्राम अकाउंट पर...
Business
Hemkund Sahib Dham 2023 : हेमकुंड साहिब धाम की यात्रा 20...
ऋषिकेश: Hemkund Sahib Dham 2023 श्री हेमकुंड साहिब धाम की यात्रा 20 मई से शुरू हो रही है। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब (Hemkund Sahib...
Gadgets
Sports
National Sports Awards : मोहम्मद शमी को साल 2023 के लिए...
National Sports Awards : मंगलवार (9 जनवरी) को भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को साल 2023 के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन...
Health
Benefits of drinking hot water: सुबह सुबह गर्म पानी पीने के...
Benefits of drinking hot water: अक्सर लोग कहते है कि सुबह उठकर खाली पेट गर्म पानी पीना चाहिए पर क्या आप जानते है ऐसा...