देहरादून … अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को मंत्री कौशिक ने किया रवाना

1423

देहरादून। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने उत्तरांचल कालेज के निकट, माया फॉर्म हाउस, माजरा, जी.एम.एस. रोड से अमरनाथ यात्रा के लिए 100 श्रद्धालुआंे के जत्थे को बैंड बाजे के साथ रवाना किया। दो बसों में जत्था शिव धाम के लिए रवाना हुआ। बस में जिओ टैगिंग की व्यवस्था की गई है। जिससे इस बस रुट की जानकारी ली जा सकती है। यात्रा पहलगाम शुरू होगा। यात्रा में सबसे कम उम्र के 22 वर्ष और अधिकतम 65 वर्ष के महिला व पुरूष श्रद्धालु हैं।