एम्स में भर्ती सीएम यूपी योगी के पिता की कुशल जानने एम्स पहुंचे त्रिवेंद्र सिंह

1745

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत मंगलवार को ऋषिकेश में एम्स अस्पताल में भर्ती उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनन्द सिंह बिष्ट की कुशलक्षेम लेने अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बिष्ट के स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। सीएम के साथ विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल भी थे।

धूमाकोट बस हादसे के घायलों से मिले सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री ने धुमाकोट बस दुर्घटना में घायल हुए लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल सुनील व बालिका आयशा से बात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिये कि घायलों के इलाज में कोई कसर न छोड़ी जाए।