अग्रकथा 15 अक्टूबर को दून में, महालक्ष्मी जी की महाआरती भी होगी

1118

देहरादून। भारतीय वैश्य महासभा देहरादून की ओर से प्रदेश की राजधानी देहरादून में 15 अक्टूबर को अग्रकथा का आयोजन होने जा रहा है। बाहर से आ रहे कथा वाचक अग्रकथा का वाचन करेंगे। ब्लैसिंग फार्म, भंडारी बाग देहरादून में 15 अक्टूबर की सायं पांच बजे से कथावाचक अग्रकथा का वाचन करेंगे।
महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल ने दून क्लब देहरादून में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि उत्तराखंड में पहली बार अग्रकथा का आयोजन होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुलदेवी महालक्ष्मी जी की महाआरती भी होगी। महाआरती से प्रदेश एवं देश की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की जाएगी। महाआरती के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को आमंत्रित किया गया है। इसके लिए सीएम ने अपनी स्वीकृति दे दी है। उन्होंने कहा कि दीपावली का पावन पर्व होने के कारण आयोजकों की ओर से द्वार पर प्रवेश के वक्त एक-एक सुंदर दीपक प्रज्ज्वलन की व्यवस्था भी की गई है।
इस दौरान राजेंद्र प्रसाद गोयल, विनोद गोयल, विवेक अग्रवाल, रमा गोयल, संजय कुमार गर्ग, सचिन गुप्ता, राजेश गर्ग, दीपक गुप्ता, अजय कुमार गर्ग, नवीन गुप्ता, शिवम अग्र्रवाल, मीनाक्षी अग्रवाल, सीमा राजवंशी, हेमलता, मिथलेश, महेश गर्ग, वर्षा गोयल, अनुराग गुप्ता, अनिल गोयल, राजकुमार गुप्ता, विनोद अग्रवाल आदि वैश्य समाज के लोग उपस्थित थे।

नरेश बंसल बने प्रदेश संयोजक

संगठन के प्रदेश एवं जिले के प्रमुख पदों की घोषणा भी गई। नरेश बंसल को प्रदेश संरक्षक, राजेंद्र प्रसाद गोयल को प्रदेश संयोजक, विनोद गोयल महानगर अध्यक्ष, विवेक अग्रवाल महानगर महामंत्री, रमा गोयल महिला अध्यक्ष, संजयकुमार गर्ग प्रदेश मीडिया प्रभारी, सचिन गुप्ता को युवा प्रदेश संयोजक, राजेश सिंघल प्रदेश कोषाध्यक्ष, राजेश गर्ग और दीपक गुप्ता को महानगर मंत्री, अजय कुमार गर्ग महानगर कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए।

Leave a Reply