देश को आजाद ही नहीं एकता के सूत्र में भी पिरोया बापू ने

1228

देहरादून। जिलाधिकारी एस.ए मुरूगेशन ने महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। जिलाधिकारी ने कर्तव्यनिष्ठा की शपथ पढी। गांधी जी की प्रिय रामधुन से कलेक्टेªट परिसर रामधुन से गुंजायमान हो गया। जिलाधिकारी ने कहा कि आजादी से पूर्व हम क्षेत्रवाद, जातिवाद के नाम पर बंटे हुए थे, हमारी महानविभूतियों द्वारा देश को एकता के सूत्र में पिरोया है। उन्होने कहा कि हमारा देश अनेकता में एकता का संदेश देता है। उन्होने कहा कि गांधी जी के आदर्श भारत में ही नही बल्कि पूरे विश्व में माने जाते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को उनके आदर्शों को मानते हुए उनके बताये गये सद्मार्ग मर चलकर सभी जीवों से प्रेमभाव रखना चाहिए तथा दीनदुखियों की भलाई के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होने कहा कि गांधी जी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर हमें अपने कर्तव्यों और दायित्वों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी से करते हुए अपने कार्यस्थल पर सदैव जरूरतमंद की सेवा करने के लिए तत्पर रहना चाहिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री नेे विषम परिस्थितियों में देश का नेतृत्व करते हुए अपनी नेतृत्व क्षमता से भारत को एक दिशा दी थी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरविंद पांडेय, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी डॉ दीपशिखा रावत उपस्थित थे।
जिला सूचना कार्यालय देहरादून में जिला सूचना अधिकारी अजय मोहन सकलानी द्वारा घ्वजारोहण किया गया। गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया।

Leave a Reply