खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी के पिता को श्रद्धान्जलि देने पहुंचे मुख्यमंत्री

7511

रूद्रपुर 16 अप्रैल- खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी के पिता समाजसेवी, पूर्व सूबेदार शेर सिंह धामी का लम्बी बीमारी से निधन होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज मा0 विधायक पुष्कर सिंह धामी के निवास स्थान ग्राम नगरा तराई खटीमा  पहुंचकर शोक संतृप्त परिवार को सांन्तवना दी।

तथा स्व0 शेर सिंह धामी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धान्जलि दी साथ ही कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, राज्य मंत्री धन सिंह रावत, विधायक डा0 प्रेम सिंह राणा, जिलाध्यक्ष भाजपा शिव अरोरा सहित आयुक्त/जिलाधिकारी डा0 नीरज खैरवाल, अपर जिलाधिकारी जगदीश चन्द्र काण्डपाल, एसएसपी बरिन्दरजीत सिंह, उप जिलाधिकारी निर्मला बिष्ट ने भी स्व0 शेर सिंह धामी के चित्र पर पुष्प अर्पित किये।

डॉक्टर एस फारूक हिमालयन ड्रग्स ने भी दी 10 लाख रुपए की धनराशि

कोविड-19 के दृष्टिगत मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को श्री प्रदीप झा अध्यक्ष श्री गंगा सभा हरिद्वार ने 11 लाख रुपए की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दी है।

श्री सुभाष वर्मा अध्यक्ष जिला पंचायत हरिद्वार ने 10 लाख रुपए की धनराशि का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिया है।
डॉक्टर एस फारूक हिमालयन ड्रग्स, 2, टर्नर रोड, क्लेमेंट टाउन, देहरादून ने भी 10 लाख रुपए की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दी है।

Leave a Reply