भाजपा नेता उमेश अग्रवाल सड़क दुर्घटना में घायल

1077

पूर्व भाजपा महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए हैं। दुर्घटना में उनकी पसली टूट गई हैं, साथ ही सिर पर भी चोट आई है। उन्हें सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया था है। उन्होंने अस्पताल में ही शनिवार को अपना जन्मदिन भी मनाया।

उमेश अग्रवाल शुक्रवार देर रात राजपुर में एक शादी सहारोह से लौट कर सुभाषनगर स्थित अपने घर जा रहे थे। सेवलाकलां में ड्राइवर को छोड़ने के बाद वो खुद ही गाड़ी चलाने लगे, इस बीच नींद का झौंका आने से उनकी कार दीवार पर टकरा गई। जिसमें उन्हें गंभीर चोट पहुंची। रात में ही उन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों के मुताबिक उनके बांई तरफ की पसली टूटी हैं, साथ ही सिर पर शीशा लगने से चोट आई है। उन्हें कुछ दिन अस्पताल में ही रहना होगा। इधर, शनिवार को उनका जन्मदिन भी है, इसलिए समर्थकों ने उन्हें अस्पताल में ही जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। भाजपा के साथ ही अन्य दलों के नेता भी उनकी कुशलता पूछने अस्पताल पहुंचे।

एआरटीओ ने पकड़ा शराबी वाहन चालक, लाइसेंस निलंबित

पहाड़ में शराब पीकर वाहन चलाने का मामला शनिवार को परिवहन विभाग और प्रशासन की चेकिंग में पकड़ में आया है। शराब पीकर सुयालबाड़ी को पिकअप वैन ले जा रहे वाहन चालक को एआरटीओ ने पकड़कर लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति कर दी है।

एआरटीओ हल्द्वानी गुरुदेव सिंह ने शनिवार को गरमपानी में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान गरमपानी से सुयालबाड़ी को जा रहे पिकअप चालक की एल्कोमीटर से जांच की गई। इसमें चालक के शराब पीने की पुष्टि हुई। वाहन का चालान कर पिकअप चालक चंदन सिंह का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति मौके पर ही कर दी गई। इसके साथ ही बाइक पर ट्रिपल राइडिंग करते पकड़े गए चालक और रानीखेत रोड से आ रही

ओवरलोड मैक्स के चालक का भी लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की गई। चेकिंग के दौरान एक वाहन कागज नहीं दिखाने पर सीज किया गया, जबकि 20 वाहनों का चालान काटा गया। इस दौरान एसडीएम कौश्याकुटौली प्रमोद कुमार भी मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Reply