छह विधानसभा चुनावों में से पांच में महिला प्रत्याशी की जीत (Asha Nautiyal )
वर्ष 2000 में उत्तराखंड के गठन के बाद केदारनाथ विस क्षेत्र में हुए अब तक छह विधानसभा चुनावों में से पांच में महिला प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। इस बार उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल को 23,818 मत पड़े। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को 5,626 मतों के अंतर से पराजित किया।
Read Page Three epaper: एमडीडीए ऋषिकेश और देहरादून में बना रहा दो हजार गाड़ियों की पार्किंग
इस सीट पर उनकी दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी शैलारानी रावत ने रिकार्ड 7,544 मतों से जीत हासिल की थी। 2002 में हुए राज्य के पहले विस चुनाव में भाजपा ने आशा नौटियाल को कांग्रेस की शैला रानी रावत के खिलाफ टिकट दिया था।









































